PM Modi पर ‘आतंकवादी’ टिप्पणी से सियासत गरम

mallikarjun kharge controversial remarks pm modi1 1776772033

खरगे के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

तमिलनाडु चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से बढ़ा विवाद, NDA और AIADMK पर भी साधा निशाना

PM Modi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान ने देश की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर सियासी माहौल गर्मा गया है।

चेन्नई में आयोजित इस प्रेस वार्ता में खरगे ने  अन्नाद्रमुक के NDA में संभावित शामिल होने और गठबंधन की राजनीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा की रणनीति पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।

ये भी पढ़े

Awarapan 2 14 अगस्त 14 अगस्त को रिलीज होगीसनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत तय

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

इस बयान के सामने आते हीभारतीय जनता पार्टी  ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस से माफी की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे चुनावी माहौल दूषित होता है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है और आज प्रचार का आखिरी दिन था। ऐसे में इस बयान ने चुनावी तापमान को और बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि इस विवाद का चुनावी समीकरणों पर कितना असर पड़ता है।

ये भी पढ़े

Aurobindo Pharma का बड़ा ऐलान, 23 अप्रैल से खुलेगा ₹800 करोड़ का बायबैक ऑफर

 

 

 

Spread the love

National Gardening Exercise Day
homeslider International

राष्ट्रीय बागवानी व्यायाम दिवस: जानिए गार्डनिंग के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

National Gardening Exercise Day हर साल छह जून को मनाया जाता है। यह दिन बागवानी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभों को पहचानने और प्रकृति के बीच समय बिताते हुए व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। एक तरह की थेरेपी है गार्डनिंग आप कितने समय से वजन तो कम करने की […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों को शनिवार को व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ

Horoscope आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए व्यापार में लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ नए अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को विशेष सफलता मिल सकती है और रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है। कुछ राशियों के लिए यह दिन निवेश और विस्तार के […]

Spread the love
Read More
Unnao Rape Case
Crime News homeslider Uttar Pradesh

उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी की बनारस जेल में मौत

परिजनो ने जेल प्रशासन पर उत्पीड़न और हत्या का लगाया आरोप Unnao Rape Case गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के निहालीखेड़ा उन्नाव निवासी राहुल निषाद की वाराणसी जेल में मौत हो गई। वह दुष्कर्म और मारपीट के मामलों में आरोपी था। परिजनों ने जिला कारागार के बाहर हंगामा किया। उन्होंने जेल प्रशासन पर यातनाएं देने और हत्या […]

Spread the love
Read More