IND vs AFG Test 2026: जानिए कब होगा मुकाबला और क्यों नहीं होगा WTC का हिस्सा

shubman gill and ravindra jadeja ap 1776743859

IND vs AFG Test 2026 : भारत और अफगानिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट मैच छह जून  से शुरू होने जा रहा है। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा और 10 जून तक जारी रहेगा। इस दौरे में टेस्ट मैच के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा क्यों नहीं होगा। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों के अनुसार WTC में केवल वही टीमें शामिल होती हैं जो एलीट ग्रुप का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़े

अपर्णा यादव ने जलाया सपा का झंडा, समाजवादियों ने किया पुलिस केस

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वर्तमान WTC चक्र 2025 से 2027 तक चल रहा है, जिसमें सिर्फ टॉप नौ टीमें ही शामिल हैं। अफगानिस्तान इस सूची में शामिल नहीं है, इसलिए भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच WTC पॉइंट्स में नहीं गिना जाएगा। अगर इतिहास की बात करें तो भारत और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले केवल एक ही टेस्ट मैच खेला गया है, जो साल 2018 में बेंगलुरु में हुआ था। यह मैच अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला मुकाबला था। उस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी और 262 रन से जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़े

अब बेफिक्र होकर वाराणसी में दर्शन और गंगा स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु

 

उस मुकाबले में भारत की ओर से मुरली विजय और शिखर धवन ने शानदार शतक लगाए थे। टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 109 रन और दूसरी पारी में 103 रन पर सिमट गई थी। अब लगभग 8 साल बाद दोनों टीमें फिर से टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। हालांकि यह मुकाबला WTC का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा। भारत अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगा, वहीं अफगानिस्तान के लिए यह खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

Spread the love

Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More
Sports

वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगी टीम इंडिया, आएंगे कई नए चेहरे

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी 16 सितंबर को किया जा सकता है। सीरीज के लिए टीम चुनना चयनकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि भारत के कई नियमित खिलाड़ी इस दौरान एशियन गेम्स में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में वनडे टीम […]

Spread the love
Read More
Sports

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में रोहित शर्मा की होगी वापसी?

New Delhi: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भारत दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होने जा रही है। सीरीज शुरू होने में अब करीब 10 दिन का समय बाकी है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है। टीम चयन को लेकर होने वाली बैठक में सबसे […]

Spread the love
Read More