Headline

अब बेफिक्र होकर वाराणसी में दर्शन और गंगा स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु

1 tLp6tPVpIWnbf5ovh4JTkQ scaled

योगी सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास लगाएगी डिजिटल लगेज लॉकर

चार साइज़ के 225 डिजिटल लॉकर की होगी सुविधा, मोबाइल से लेकर सूटकेस तक रखा जा सकेगा सुरक्षित

दशाश्वमेध प्लाजा ,गोदौलिया ,टाउन हॉल,और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाया जाना प्रस्तावित है

वाराणसी । श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों को अब अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, कपड़े हों या मंहगे सामान, इन सबको सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर लगवाने जा रही है। डिजिटल लॉकर में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। डिजिटल लॉकर के इस्तमाल के लिए डिजटल पेमेंट की सुविधा रहेगी।

ये भी पढ़े

ईरान में सत्ता संतुलन बदला: IRGC का बढ़ा दबदबा, कूटनीति पर भी सख्त रुख

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डिजिटल भारत की बानगी देखना हो तो इतिहास से भी प्राचीन शहर काशी में आइये। काशी में अब आपको डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा मिलेगी। जहां अपने कीमती सामानों और कपड़ों को रख कर आप बेफिक्र घाटों पर घूम सकेंगे और गंगा स्नान कर काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास और दशाश्वमेध घाट के पास भी डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा जल्द मिलेगी।

ये भी पढ़े

रिटायर भ्रष्ट अफसरों को सौंप दी गई चीनी मिलों की कमान!

BJP की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ क्यों कोई ‘जेपी-अन्ना’ सामने नहीं आता

 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल लगेज लॉकर की व्यवस्था दशाश्वमेध घाट के पास दशाश्वमेध प्लाजा ,गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने जानकारी दी कि 225 डिजिटल लॉकर की सुविधा रहेगी जिसमे छोटे, मध्यम ,बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज चार तरह के डिजिटल लॉकर उपलब्ध होंगे। इसमें मोबाइल,छोटे बैग, बड़े और सबसे बड़े लॉकर में दो सूटकेस रखे जा सकेंगे।

 

One thought on “अब बेफिक्र होकर वाराणसी में दर्शन और गंगा स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु”

Comments are closed.

Astrology Uttar Pradesh

हर घर जन्मे कन्हैया, थानों में भी गूंजे भजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जगह-जगह सजीं झांकियां

चिनहट कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से हुआ आयोजन इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा पूजा-पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की देर रात तक चलता रहा भंडार, भक्तगणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा ए अहमद सौदागर Lucknow : हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट कोतवाली में शुक्रवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हादसे के बाद टूटती है पुलिस-प्रशासन की नींद: कौशांबी ही नहीं बहुत पहले से बारूद के ढेर पर हैं यूपी के कई जिले 

ए अहमद सौदागर  Lucknow: कुछ साल पहले राजधानी लखनऊ के चिनहट कस्बे में आतिशबाज रहीम बख्श के बेटे की मौत हो गई। वर्ष 2004- मोहनलालगंज के मऊ गांव में विस्फोट तीन घायल 28 सितंबर 2006- चिनहट कस्बे में हुए विस्फोट चर्चित आतिशबाज टिन्ना और उनके पोती की मौत 12 अगस्त 2007- काकोरी के मौदा गांव […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली दवाओं के संजाल का किया राजफाश

आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार, 1.20 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद बरामद नशीली दवाओं की कीमत 71 लाख 44 हजार 180 रुपए ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर वहां से नशीली दवाओं की बड़ी खेप की सप्लाई होने से  पहले ANTF यूनिट लखनऊ  और संबंधित विभाग […]

Read More