आज़म के बिना सपा की राह कठिन, 2027 से पहले नए समीकरण की दरकार

20251008147L

कोर्ट का सख्त फैसला: आज़म और अब्दुल्ला की सजा बरकरार, नहीं मिली राहत

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में कोर्ट ने दोनों की सजा को बरकरार रखा है।
इससे पहले एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को इस मामले में दोषी करार दिया था। अदालत ने आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म खान को 7-7 साल की सजा सुनाई थी, साथ ही 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। अदालत के इस फैसले के बाद दोनों नेता फिलहाल रामपुर जेल में बंद हैं। इस मामले में सजा बरकरार रहने से उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हालांकि भारतीय न्याय व्यवस्था में अपील और राहत के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं, लेकिन जब तक ऊपरी अदालत से ठोस राहत नहीं मिलती, तब तक उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका सीमित ही रहेगी। यही स्थिति सपा के लिए सबसे बड़ी चिंता बनती जा रही है।

ये भी पढ़े

हवा में हिचकोले खाने लगी फ्लाइट, रोने चिल्लाने और कलपने लगे यात्री

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बताते चलें कि यूपी की राजनीति में आज़म खान सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली राजनीतिक धुरी रहे हैं। आज जब वे कानूनी संकट में हैं और सजा के चलते सक्रिय राजनीति से दूर दिख रहे हैं, तब सवाल सिर्फ उनकी व्यक्तिगत वापसी का नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी की पूरी रणनीति का है। सवाल यह भी है कि क्या सपा बिना आज़म खान अपने मुस्लिम वोट बैंक को सुरक्षित रख पाएगी? परंपरागत “MY समीकरण” (मुस्लिम-यादव) में आज़म खान की भूमिका एक मजबूत कड़ी की रही है। उनके न रहने पर यह समीकरण कमजोर पड़ सकता है, खासकर तब जब विपक्ष लगातार मुस्लिम नेतृत्व को लेकर सपा को घेरने की कोशिश करता रहा है।

ये भी पढ़े

MI Playoff Scenario: क्या खत्म हुई मुंबई की उम्मीद?

दो पैन कार्ड मामले में सात – सात साल की सजा कायम, दोनों नेता पहले से जेल में बंद

ऐसे में नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे नेताओं को आगे बढ़ाने की चर्चा है। उनके पास अनुभव है, लेकिन जनाधार और जनभावना के स्तर पर वे आज़म खान की बराबरी करते नहीं दिखते। वहीं कमाल अख्तर, महबूब अली और शाहिद मंजूर जैसे नेता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभाव रखते हैं, मगर एक व्यापक, राज्यव्यापी चेहरा बनने की चुनौती उनके सामने भी है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा अब नई रणनीति गढ़ने की कोशिश में है।

लेकिन यह साफ है कि सिर्फ यादव वोटों के सहारे 2027 की सत्ता हासिल करना आसान नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की जटिल सामाजिक संरचना में जीत के लिए व्यापक सामाजिक गठजोड़ और भरोसेमंद चेहरे दोनों जरूरी हैं।

अंततः, आज़म खान की वापसी चाहे कानूनी राहत के जरिए हो या सीमित राजनीतिक भूमिका में, सपा के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता, तो पार्टी को नए नेतृत्व, नई सामाजिक इंजीनियरिंग और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ खुद को फिर से परिभाषित करना ही होगा।

READ MORE

सीतापुर जेल में विशेष आहार के नाम पर लाखों का गोलमाल!

सीतापुर के बाद इटावा सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

“जनता की आवाज मेरी आवाज” जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत से जनता के साथ खड़ा हूं- अमर मणि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता […]

Read More