मिस्ट्री या साजिश? अमेरिका में पाँच वैज्ञानिक लापता, छह की मौत से मचा हड़कंप!

Untitled 2 copy 27

अमेरिका में पाँच वैज्ञानिक लापता: अमेरिका में यूएफओ (UFO) और उन्नत शोध से जुड़े वैज्ञानिकों की लगातार हो रही मौतों और गुमशुदगी ने बड़ा रहस्य खड़ा कर दिया है। अब तक पांच वैज्ञानिक लापता बताए जा रहे हैं, जबकि छह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। हाल ही में एक और वैज्ञानिक की रहस्यमयी मौत के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में इस मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह महज संयोग हो सकता है, लेकिन इसकी तह तक जाना बेहद जरूरी है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट  ने स्पष्ट किया कि जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन  (FBI) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सभी मामलों की गहन समीक्षा कर रहा है, ताकि किसी संभावित कड़ी का पता लगाया जा सके। हालांकि अधिकारियों ने अब तक इन घटनाओं के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है, लेकिन समान परिस्थितियों और इन वैज्ञानिकों का संवेदनशील शोध क्षेत्रों-जैसे एयरोस्पेस, रक्षा और यूएफओ से जुड़ाव कई सवाल खड़े कर रहा है। इस बीच रिपब्लिकन सांसद Eric Burlison ने दावा किया कि उनका कार्यालय पिछले एक साल से इन मामलों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ वैज्ञानिकों की गोपनीय जानकारी तक पहुंच के कारण विदेशी ताकतों जैसे चीन, रूस या ईरान की संलिप्तता हो सकती है। वहीं, एलियंस या अज्ञात असामान्य घटनाओं (UAP) से जुड़े पहलुओं को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोमवार को दूसरे दौर की बातचीत संभव, ट्रंप की चेतावनी और होर्मुज पर बढ़ा संकट

बर्लिसन ने बताया कि कुछ वैज्ञानिक अचानक बिना कोई सुराग छोड़े गायब हो गए, यहां तक कि अपने उपकरण भी घर पर ही छोड़ गए। उन्होंने इसे “सामान्य घटना नहीं” बताया और कहा कि ये सभी देश के अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय वैज्ञानिक थे।एक मामले में, वायु सेना के मेजर जनरल विलियम “नील” मैक्कलैंड का भी जिक्र सामने आया है, जो न्यू मैक्सिको स्थित अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। बताया जा रहा है कि उनका संबंध अज्ञात असामान्य घटनाओं (UAP) पर शोध से था। फिलहाल इन घटनाओं ने अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियों और वैज्ञानिक समुदाय दोनों को चिंतित कर दिया है। अब सभी की नजर ट्रंप प्रशासन की जांच पर टिकी है, जो इस रहस्य से पर्दा उठा सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “मिस्ट्री या साजिश? अमेरिका में पाँच वैज्ञानिक लापता, छह की मौत से मचा हड़कंप!”

Comments are closed.

Trump Tariff on Canada 
International

Trump Tariff on Canada : ट्रंप ने कनाडा पर कसा शिकंजा, 50% टैरिफ से बढ़ी चिंता

Trump Tariff on Canada  : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाला बड़ा फैसला लेते हुए कनाडा से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार यह नया शुल्क 30 दिनों के भीतर लागू होगा। ट्रंप प्रशासन का […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Iran-Pakistan Meeting
International Politics

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

Iran-Pakistan Meeting : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और ईरान के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात […]

Spread the love
Read More