अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोमवार को दूसरे दौर की बातचीत संभव, ट्रंप की चेतावनी और होर्मुज पर बढ़ा संकट

Untitled 1 copy 26

  अमेरिका-ईरान तनाव :अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच दूसरे दौर की अहम बातचीत सोमवार को होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है, जहां ईरान का प्रतिनिधिमंडल इस वीकेंड तक पहुंच सकता है। हालांकि अमेरिका की ओर से अभी तक इस बैठक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  ने विश्वास जताया है कि दोनों देश किसी समझौते के करीब हैं, लेकिन ईरान की ओर से इस पर संशय बरकरार है। तेहरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ट्रंप के रियायतों संबंधी दावों पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें

अमेरिका में डबल ट्रैजेडी: पत्नी की हत्या के बाद पूर्व गवर्नर ने खुद को मारी गोली

इस बीच होरमुज़ जलडमरूमध्य  को लेकर तनाव और गहराता दिख रहा है। हालात ऐसे रहे कि शुक्रवार को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से केवल गिने-चुने जहाज ही गुजर सके। ईरान के विदेश मंत्री ने भले ही इसे वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला बताया हो, लेकिन ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर ग़ालिबफ़ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाता, तो होर्मुज को फिर से बंद किया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि बुधवार तक समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। उन्होंने साफ किया कि बिना पूर्ण समझौते के अमेरिका क्षेत्र में अपनी नाकाबंदी जारी रखेगा। साथ ही उन्होंने चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping का जिक्र करते हुए कहा कि होर्मुज के खुलने से वे खुश हैं और दोनों देशों के बीच जल्द ही सकारात्मक बैठक होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

विश्व पुरातत्व एवं विरासत दिवस: समय की पदचापों का संरक्षण और हमारी साझा पहचान

ईरान ने भी अपने रुख को सख्त करते हुए कहा है कि अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा और जहाजों की आवाजाही ईरान की अनुमति पर निर्भर होगी। इसी बीच ईरान ने संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की है। उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी रोज़मेरी डिकार्लो के साथ बैठक में आरोप लगाया कि ईरान पर हुए हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन हैं और इस पर वैश्विक स्तर पर कड़ी प्रतिक्रिया होनी चाहिए। वहीं, ऊर्जा बाजार पर भी इस तनाव का गहरा असर पड़ा है। विश्लेषण फर्म केप्लर के अनुसार, इस संघर्ष के चलते वैश्विक बाजार से करीब 50 करोड़ बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसे आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा बाधाओं में से एक माना जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा….

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

गणेशोत्सव में DJ पर बैन को लेकर घमासान, विपक्ष हमलावर; फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Mumbai: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले DJ और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुणे में कुछ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज वाले DJ पर रोक लगाने की मांग तेज कर दी है। इस मुद्दे को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा […]

Read More
Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन से भड़के इमरान मसूद, बोले- कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्रवाई को संविधान और कानून के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस […]

Read More