लाल रंग का छोटा फालसा, गर्मी में शरीर के लिए बनता है अमृत समान

Phalsa Cultivation

 लाल रंग का छोटा फालसा: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और पोषण देने वाले फलों की अहमियत बढ़ जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, मौसम के अनुसार फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ और संतुलित रहता है। ऐसे ही फलों में एक है फालसा, जो आकार में छोटा लेकिन गुणों में बेहद शक्तिशाली माना जाता है। फालसा एक मौसमी फल है जो गर्मियों में कुछ ही समय के लिए बाजार में उपलब्ध होता है। इसका आकार छोटा और गोल होता है, जबकि पकने पर इसका रंग लाल से बैंगनी हो जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो गर्मी में काफी ताजगी देता है।

ये भी पढ़े

चाय के तुरंत बाद पानी पीना क्यों हो सकता है नुकसानदायक? जानिए सेहत पर इसके प्रभाव

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पोषक तत्वों की बात करें तो फालसा में पोटैशियम, विटामिन A, कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को ऊर्जा देने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। स्वास्थ्य लाभ की बात करें तो फालसा पेट से जुड़ी समस्याओं में काफी असरदार माना जाता है। पेट दर्द या अपच की स्थिति में इसका रस राहत देने का काम करता है। इसके अलावा, यह मूत्र संबंधी समस्याओं जैसे जलन या संक्रमण में भी लाभकारी होता है।

ये भी पढ़े

नोएडा में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार, अगले पांच साल में शुरू होंगे तीन नए रूट

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फालसा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। वहीं, इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। गर्मी के मौसम में दस्त या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं में भी फालसा उपयोगी साबित होता है। इसका नियमित सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

Spread the love

Diabetes
Health

डायबिटीज में शराब पीने के नुकसान, लिवर कैंसर का भी खतरा

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान और जीवनशैली का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासकर शराब का सेवन उनकी सेहत पर कई तरह से असर डाल सकता है। शराब न केवल लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव और कुछ दवाएं लेने वाले मरीजों में हाइपोग्लाइसीमिया यानी शुगर […]

Spread the love
Read More
AIIMS
Health

AIIMS में 44 साल की महिला की जटिल सर्जरी, 90 मिनट में निकाला गर्भाशय

AIIMS: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 44 वर्षीय महिला को राहत दी है। महिला की लंबाई महज 98 सेंटीमीटर और वजन सिर्फ 22 किलोग्राम था। गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों के कारण यह ऑपरेशन डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती बना […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Health homeslider Religion

ब्रह्ममुहूर्त में उठने के बताए गए नौ लाभ

Lucknow: भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में ब्रह्ममुहूर्त को दिन की शुरुआत के लिए विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले का समय ध्यान, योग, मंत्रजप, अध्ययन और आत्मचिंतन के लिए अनुकूल होता है। सुबह शांत वातावरण में जागने और नियमित दिनचर्या अपनाने से व्यक्ति को अपने काम व्यवस्थित करने में […]

Spread the love
Read More