यूएन में बोला भारत- होर्मुज से जल्द बहाल हो वैश्विक व्यापार

WhatsApp Image 2026 04 17 at 3.14.57 PM

यूएन, न्यूयॉर्क।  संयुक्त राष्ट्र महासभा में वीटो पहल के तहत “मध्य पूर्व की स्थिति” पर हुई बहस में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को अस्वीकार्य करार दिया और साथ ही सुरक्षित और निर्बाध नौवहन को जल्द से जल्द बहाल करने का पुरजोर आग्रह भी किया।

ये भी पढ़े

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शक ने तोड़ा रिश्ता, शांतिनिकेतन में बवाल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यूएन में भारत के स्थायी मिशन ने भारतीय राजदूत हरीश के संबोधन से जुड़ा एक बयान जारी किया,

जिसमें उन्होंने कहा 28 फरवरी 2026 को ईरान और खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद से, भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी देशों से संयम बरतने, तनाव न बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

हमने सभी देशों से बातचीत और कूटनीति को बढ़ावा देने, तनाव कम करने तथा मूल मुद्दों को गंभीरता से हल करने का आग्रह किया है।

हमने सभी देशों की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने का भी आह्वान किया है। भारतीय राजनयिक ने कहा भारत की ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिए विशेष चिंता का एक पहलू होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली वाणिज्यिक जहाजरानी से संबंधित है।

ये भी पढ़े

GT vs KKR IPL 2026 गुजरात टाइटंस बनाम KKR मुकाबला प्रीव्यू, अहमदाबाद में होगा हाई-वोल्टेज मैच

भारतीय रेलवे का बड़ा धमाका, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा बेहद तेज

अगर आपको बदलना है फोन तो ट्राई करें वीवो और वन प्लस के यह चार नए गैजेट

भारत ने इस बात पर खेद व्यक्त किया है कि इस संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को सैन्य हमलों का निशाना बनाया गया। इस संघर्ष के दौरान जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों की कीमती जानें चली गई हैं।

हम दोहराते हैं कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना, या होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता में किसी भी तरह की बाधा डालना अस्वीकार्य है।

इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय कानून का पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए। भारतीय राजदूत ने अपने संबोधन के अंत में जोर देते हुए

कहा कि भारत जोरदार ढंग से आग्रह करता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और अबाधित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार की स्वतंत्रता को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

 

Spread the love

New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More