15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है टीम इंडिया डेब्यू, टूट सकते हैं सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Untitled 5 copy 15

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास बनने की संभावना है, क्योंकि 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20I सीरीज में भारतीय टीम से डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह न सिर्फ भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जून में होने वाली दो मैचों की टी20I सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी का नाम चयनकर्ताओं द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के मुताबिक, चयनकर्ता उन्हें किसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ आजमाने पर विचार कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 28 जून को होगा।

ये भी पढ़ें

ईरान ने मीम और वीडियो से उड़ाया ट्रंप का मजाक, कहा-‘फारस की खाड़ी का दयनीय समुद्री डाकू’

अंडर-19 और यूथ क्रिकेट में अपने आक्रामक बल्लेबाजी प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव को लेकर माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहता। यदि उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो उन्हें आगे चलकर जिम्बाब्वे दौरे जैसी सीरीज में भी मौका मिल सकता है। हाल ही में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईपीएल के दौरान वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात भी की थी, जिससे उनके चयन की अटकलें और तेज हो गई हैं।

टूट सकते हैं सचिन और शेफाली के रिकॉर्ड

अगर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है, तो वे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

  • सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में टेस्ट डेब्यू किया था।
  • वहीं, शेफाली वर्मा ने 15 साल 7 महीने 27 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इन दोनों दिग्गजों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है और भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय जोड़ सकता है।

Shubman Gill
Sports

शुभमन गिल के 754 रन के आगे पाकिस्तान टीम फीकी, आंकड़ा चौंकाने वाला

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पूरी टीम महज 133 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज एक बार फिर बेबस नजर आए। […]

Read More
Sports

छा गए त्रिपुराना विजय, IPL की पिटाई का वैभव से लिया बदला!

वैभव की फिरकी में फंसे विजय Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बुधवार को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने IPL 2026 की एक पुरानी कहानी याद दिला दी। ईस्ट जोन की दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें साउथ जोन के ऑफ स्पिनर त्रिपुराना विजय […]

Read More
Sports

पार्थ जिंदल की पोस्ट पर केएल राहुल का बड़ा जवाब

दिल्ली में रहेंगे स्टार बल्लेबाज KL Rahul Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर हलचल बढ़ गई है। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी और कुलदीप यादव के लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने के बाद केएल राहुल के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने […]

Read More