भारत-UAE के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार विस्तार और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा

Untitled 7 copy 9

भारत-UAE के बीच ऊर्जा सुरक्षा

शाश्वत तिवारी

अबू धाबी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच इस यात्रा को रणनीतिक और कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान डॉ. जयशंकर ने अबू धाबी में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश सौंपा। इसके अलावा उन्होंने उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद के साथ भी विस्तृत चर्चा की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार विस्तार और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों के बीच पश्चिम एशिया में बदलती भू-राजनीति, क्षेत्रीय स्थिरता और संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

विदेश मंत्री ने हालिया क्षेत्रीय संघर्ष (विशेषकर ईरान-इजरायल संकट) के दौरान यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने भारतीय प्रवासियों से मिलकर उनकी चिंताओं पर भी बात की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा यूएई के डिप्टी पीएम व विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायेद से मिलकर मुझे सचमुच बहुत खुशी हुई।

हमारी बातचीत का मुख्य विषय क्षेत्र में बदलती हुई स्थिति और उसके संभावित प्रभाव थे। यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हमने उनके प्रयासों की तहे दिल से सराहना की।

मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी और भी आगे बढ़ेगी। यह यात्रा भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और खाड़ी देशों के साथ अपने सामरिक हितों को साधने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

READ MORE

 प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच

पेपर लीक से परेशान छात्रों को आनंद सर की सलाह, हार मत मानो

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More