इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद बढ़ा तनाव, होर्मुज और परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रुख बरकरार

Untitled 5 copy 11

इस्लामाबाद शांति वार्ता:   ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद क्षेत्रीय तनाव और सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच ईरान के सुरक्षा प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने रूसी मीडिया  को दिए एक विशेष इंटरव्यू में अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है। इब्राहिम अजीजी ने कहा कि समझौते की आवश्यकता ईरान से ज्यादा अमेरिका को है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ईरान की शर्तों को स्वीकार नहीं करता, तो ईरान अपना रास्ता खुद तय करेगा और परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

ईरान से बातचीत के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, चीन-फ्रांस समेत कई देशों को लताड़ा

परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज पर अडिग ईरान

ईरान  के सुरक्षा प्रमुख ने दोहराया कि देश अपने परमाणु कार्यक्रम से किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और उससे जुड़े फैसले ईरान की शर्तों पर ही होंगे। अजीजी ने आरोप लगाया कि अमेरिका की “अत्यधिक मांगों” के कारण इस्लामाबाद वार्ता में कोई सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध हटाने, क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक अधिकारों जैसे मुद्दों पर ईरान कोई समझौता नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में BJP का छह माह में UCC, महिलाओं को तीन हजार महीना वाला मास्टरस्ट्रोक

NEET पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा दावा, बोले- छात्रों को निराश नहीं होने देंगे

अजीजी ने कहा कि ईरान ने पहले भी कठिन हालात का सामना किया है और अब भी वह मजबूत स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि 40 दिनों की “थोपी गई जंग” के बावजूद ईरान की स्थिति कमजोर नहीं हुई है और बाहरी दबाव उसे झुका नहीं सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान की मांगों को नहीं मानते, तो इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ेगा। वार्ता विफल होने के बाद ईरानी संसद प्रमुख गालिबाफ का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों के कारण ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है। हालांकि ईरान की ओर से सकारात्मक पहल की गई थी, लेकिन अमेरिकी पक्ष विश्वास जीतने में असफल रहा।

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More