पंजाब विधानसभा में उठा बड़ा प्रस्ताव: आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग

Untitled 4 copy 11

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में एक अहम प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव में विदेश मंत्री इशाक डार का नाम भी शामिल है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब ईरान और अमेरिका के बीच हुए अस्थायी युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है।

विधानसभा में पेश हुआ प्रस्ताव

यह प्रस्ताव सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के मुख्य सचेतक राणा अरशद ने पेश किया। उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के नेतृत्व ने “प्रभावी कूटनीति” का प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें

इजराइल-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी तेज: ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजराइल का कड़ा पलटवार

कूटनीति की सराहना, खुद की पीठ थपथपाई

प्रस्ताव में कहा गया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार की कूटनीति ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने का रास्ता तैयार किया है। सदन ने इन नेताओं की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के योग्य बताया।

ये भी पढ़ें

बारिश का दौर खत्म, अब बढ़ेगा पारा: IMD ने बताया कितने दिन की राहत बाकी

युद्धविराम और शांति वार्ता की तैयारी

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में दो सप्ताह का सशर्त युद्धविराम लागू हुआ है, जिससे लंबे समय से जारी तनाव पर अस्थायी विराम लगा है। पाकिस्तान अब दोनों देशों के बीच आमने-सामने की वार्ता की मेजबानी करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य इस नाजुक युद्धविराम को मजबूत करना और पश्चिम एशिया में आगे तनाव को रोकना है।

Spread the love

Lucknow
homeslider Religion

पितृ विसर्जन अमावस्या कल

Lucknow: अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र मास की वह अंतिम तिथि है जब आकाश में चंद्रमा पूरी तरह अदृश्य रहता है और रात में घना अंधेरा होता है। चूंकि यह पितृपक्ष चल रहा है इसलिए इस बार अमावस्या को पितृ विसर्जन अमावस्या कहा जाएगा। नौ अक्टूबर 2026 को रात 9:35 बजे इसका शुभारंभ होगा […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More
Tortoise ring
homeslider Religion

कछुए की अंगूठी क्यों मानी जाती है शुभ? जानें पहनने का सही तरीका

Tortoise ring: फेंगशुई में कछुए को स्थिरता, धैर्य, सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से कछुए के आकार वाली अंगूठी पहनने का चलन भी देखने को मिलता है। मान्यता है कि इसे सही तरीके से पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है और व्यक्ति का ध्यान अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहता […]

Spread the love
Read More