यूपी चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: फाइनल वोटर लिस्ट में भारी बदलाव

Lok Sabha Elections

यूपी चुनाव  फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, 2.06 करोड़

यूपी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ दर्ज की गई है, जो 2024 की तुलना में करीब 2.06 करोड़ कम है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा राजनीतिक दलों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ड्राफ्ट से फाइनल लिस्ट तक का सफर
• 27 अक्टूबर 2025 से विशेष पुनरीक्षण शुरू हुआ।
• 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई।
• 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां ली गईं।
• इसके बाद अंतिम सूची तैयार की गई।

ड्राफ्ट सूची में लगभग 12.55 करोड़ मतदाता थे, जबकि अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 13.39 करोड़ हो गई।

पुरुष और महिला मतदाताओं का आंकड़ा

• पुरुष मतदाता: 7.30 करोड़ (लगभग 54.54%)
• महिला मतदाता: 6.09 करोड़ (लगभग 45.46%)
SIR प्रक्रिया के बाद करीब 84 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।

बड़े पैमाने पर हुआ सत्यापन
• 75 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी
• 403 ERO
• 12,758 AERO
• 18,026 सुपरवाइजर
1,77,516 BLO ने काम किया। साथ ही लाखों बूथ लेवल एजेंटों और नागरिकों ने भी सहयोग दिया।

किन कारणों से कटे नाम?

  • मृतक मतदाता
  • स्थानांतरित (शिफ्टेड) मतदाता
  • डुप्लीकेट रिकॉर्ड
  • अप्रमाणित या गलत जानकारी वाले नाम

ये भी पढ़ें

आप भी UPI करते हैं तो जरूर दें ध्यान, अब सीधे नहीं जाएगा पेमेंट

READ MORE

NEET पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा दावा, बोले- छात्रों को निराश नहीं होने देंगे

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

 

जिलों में बड़ा बदलाव

लखनऊ: राजधानी में करीब 12 लाख से अधिक नाम हटे, जबकि 2.90 लाख नए मतदाता जुड़े।
बाराबंकी : लगभग 2.58 लाख नाम पुरानी सूची से कम हुए।

कैसे चेक करें अपना नाम?
• Voter Service Portal या Electoral Search वेबसाइट खोलें
• “SIR 2026” सेक्शन पर जाएं
• EPIC नंबर डालें
• कैप्चा भरकर सर्च करें
• नाम मिलने पर पूरा विवरण दिखेगा

नाम नहीं है तो क्या करें?

• फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाया जा सकता है
• यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है
• पोर्टल: voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in

प्रशासनिक बदलाव की तैयारी

सूची जारी होने के बाद प्रदेश में तबादलों पर लगी रोक हटने की संभावना है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल, खासकर जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले होने की उम्मीद है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन पाँच राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Today’s Horoscope मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस मंगलवार कुछ राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहने […]

Spread the love
Read More
homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
UP National Highway Projects
Uttar Pradesh

यूपी में वर्ल्ड लेवल की सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकताः गडकरी

बेहतर सड़क नेटवर्क से निवेश, उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति: CM UP National Highway Projects : CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय […]

Spread the love
Read More