जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, मां परवीन खान का हुआ निधन

  • मां को खोकर अकेली पड़ीं जरीन खान, वर्सोवा में हुआ अंतिम संस्कार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की मां परवीन खान का बुधवार, आठ अप्रैल को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं और कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जरीन की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।

टीम ने जारी किया भावुक बयान

जरीन खान की टीम की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि हमारी प्रिय परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की मां थीं, आठ अप्रैल को शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

वर्सोवा में हुआ अंतिम संस्कार

परवीन खान का अंतिम संस्कार आठ अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे मुंबई के वर्सोवा में किया गया। जरीन अपनी मां के बेहद करीब थीं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर अपडेट साझा करती थीं। मां की देखभाल के लिए उन्होंने कई बार सोशल मीडिया से दूरी भी बनाई थी।

ये भी पढ़ें

जंग रुकी, नुकसान नहीं: 40 दिन की लड़ाई में ईरान-अमेरिका को भारी झटका

लंबे समय से चल रही थी बीमारी

जरीन की मां पिछले कुछ वर्षों में कई बार गंभीर रूप से बीमार हुईं। अक्टूबर 2025 में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से मार्च 2026 में डिस्चार्ज किया गया। इससे पहले 2022 में भी वह आईसीयू में रह चुकी थीं। साल 2016 में उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी।

पिता के जाने के बाद संभाली जिम्मेदारी

एक इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया था कि बचपन में ही उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए थे। ऐसे में मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। 12वीं के बाद ही उन्होंने कॉल सेंटर में नौकरी शुरू कर परिवार को संभाला।

मां के साथ गहरा था रिश्ता

जरीन खान का अपनी मां के साथ बेहद खास और भावनात्मक रिश्ता था। वह अक्सर फैंस से मां के लिए दुआ करने की अपील करती थीं। उनकी मां का यूं चले जाना अभिनेत्री के लिए बड़ा व्यक्तिगत नुकसान माना जा रहा है।

homeslider International

पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की तैयारी, ‘रेड कारपेट’ बिछा इंतजार…लेकिन अनिश्चितता बरकरार

नया लुक डेस्क  अमेरिका और ईरान के बीच हालिया युद्धविराम के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार (11 अप्रैल 2026) को प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पाकिस्तान इस अहम बैठक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है, लेकिन जमीन पर हालात अब भी अनिश्चित बने […]

Read More
homeslider International

पंजाब विधानसभा में उठा बड़ा प्रस्ताव: आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में एक अहम प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव में विदेश मंत्री इशाक डार का नाम भी शामिल है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब […]

Read More
homeslider International

इजराइल-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी तेज: ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजराइल का कड़ा पलटवार

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की चर्चा के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। इजराइल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए […]

Read More