गुजरात में IPS मनोज निनामा का इस्तीफा, अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी

Untitled 4 copy 9
  • 2006 बैच के अधिकारी ने IGP पद छोड़ा, BJP से जिला पंचायत चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच प्रशासनिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। 2006 बैच के IPS अधिकारी मनोज निनामा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम के बाद अब उनके राजनीति में प्रवेश करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मनोज निनामा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर जिला पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं। राज्य में 15 नगर निगम सहित कुल 393 स्थानीय निकायों के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। नामांकन की अंतिम तारीख 11 अप्रैल है, जबकि मतदान 26 अप्रैल और मतगणना 28 अप्रैल को होगी।

कहां से लड़ सकते हैं चुनाव?

जानकारी के मुताबिक, मनोज निनामा अरावली ज़िला के भिलोड़ा क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं। यह उनका गृह जिला भी है। उनके इस्तीफे के बाद उत्तर गुजरात की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ मजबूत मानी जाती है, ऐसे में निनामा की संभावित एंट्री को बीजेपी के लिए रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

IIM स्टूडेंट को मिला चौंकाने वाला जॉब ऑफर: आधी सैलरी किडनैपिंग पर निर्भर

वर्तमान पद और इस्तीफे का समय

मनोज निनामा राज्य ट्रैफिक ब्रांच में IGP के पद पर तैनात थे। उन्होंने सोमवार तक अपनी सेवाएं दीं और उसके बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। दिलचस्प बात यह है कि वह 31 मई 2026 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने सेवा छोड़ दी।

कौन हैं मनोज निनामा?

  • 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी
  • मूल रूप से अरवल्ली जिले के निवासी
  • 2012 में प्रमोशन के जरिए आईपीएस बने
  • वडोदरा सिटी समेत कई अहम पदों पर तैनाती
  • शिक्षा: बीकॉम और एलएलबी
  • आदिवासी समुदाय से आते हैं,

गुजरात की राजनीति में आदिवासी वोट बैंक अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में निनामा की एंट्री को बीजेपी के लिए बड़ा दांव माना जा रहा है, खासकर तब जब पार्टी को इस वर्ग में लगातार चुनौती मिलती रही है।

ये भी पढ़ें

जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, मां परवीन खान का हुआ निधन

सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

15 साल की भतीजी संग भागा 45 साल का फूफा, उम्र का सच पता चला तो खा लिया जहर

राजनीतिक समीकरण पर असर

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले से ही पूर्व आईपीएस पी. सी. बरंडा सक्रिय हैं, जिन्हें बीजेपी ने विधायक बनने के बाद मंत्री बनाया है। ऐसे में निनामा की एंट्री से स्थानीय राजनीति और दिलचस्प हो सकती है।

Spread the love

homeslider Sports Uttar Pradesh

2. कभी था क्रिकेट का चमकता सितारा, फिर लगा 12 साल का बैन; जानें पूरी कहानी

भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू, फिर लगा 12 साल का बैन; थामी सोलेकिले की कहानी हैरान कर देगी Thami Tsolekile : क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ियों का सफर शानदार उपलब्धियों के लिए याद किया जाता है, तो कुछ की कहानी विवादों के कारण चर्चा में आ जाती है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

दुर्गा पूजा-दशहरा पर डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में पुलिस की पैदल गश्त

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, चिनहट में DCP पूर्वी ने किया पैदल गश्त ए अहमद सौदागर Lucknow : आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पुलिस ने पूरे चिनहट क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में DCP पूर्वी डॉ दीक्षा […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More