
लंबे समय से प्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अब आखिरकार शुरू होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा। करीब 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे Delhi के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों से गुजरते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। अभी तक इस दूरी को तय करने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है, लेकिन एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह सफर घटकर लगभग 2.5 से 3 घंटे में पूरा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें
चेन्नई बनाम पंजाब: क्या होम ग्राउंड पर CSK पलटेगी बाजी या PBKS मारेगी जीत?
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
इस परियोजना की खास बात इसकी आधुनिक इंजीनियरिंग है। इसमें 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जो राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के ऊपर से गुजरता है। यह एशिया का सबसे बड़ा ऐसा कॉरिडोर माना जा रहा है, जहां नीचे वन्यजीव सुरक्षित रहेंगे और ऊपर वाहन तेज गति से चलेंगे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस एक्सप्रेसवे पर 16 एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स बनाए गए हैं। इसके अलावा हर 25-30 किलोमीटर पर रेस्ट एरिया, फूड कोर्ट और पार्किंग की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
ये भी पढ़ें
IPL में रिंकू सिंह का जलवा, कैच के मामले में बने KKR के सबसे सफल खिलाड़ी
टोल टैक्स की बात करें तो फास्टैग के माध्यम से भुगतान किया जाएगा और अनुमान है कि एक तरफ का खर्च लगभग 500 रुपये के आसपास हो सकता है। इस परियोजना से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

