नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने सुरक्षा एजेंसियों और भंसार (कस्टम) कर्मियों को दी कड़ी चेतावनी

Untitled 1 copy 4

नेपाल : सरहद पर तस्करी हुई तो नपेंगे अधिकारी

  • नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में नवधनाढ्यों पर भी गृह मंत्रालय की नजर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नेपाल के नवागत गृहमंत्री व जेन-जी लीडर सुदन गुरूंग ने भारतीय सीमा से सटे नेपाल की समस्त सुरक्षा निकायों और भंसार कार्यालय (कस्टम) के अधिकारियों और कर्मचारियों को तस्करी को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सीमा पर तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लगा तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री सुदन गुरूंग काठमांडू में पुलिस, कस्टम और अन्य सुरक्षा निकायों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही।

ये भी पढ़ें

क्या ‘दीदी’ का करिश्मा फिर भारी पड़ेगा या BJP बनाएगी इतिहास?

ट्विशा शर्मा मर्डर केस में बड़ा अपडेट, पति और सास की बढ़ी CBI रिमांड

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में तबाही मचा सकता है तूफान

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तस्करी की सूचना मिल रही है जिससे सरकारी राजस्व का भारी नुक्सान हो रहा है। इसे कड़ाई से रोकना होगा ताकि अधिक से अधिक लोग भंसार कार्यालय के माध्यम से ही भारत से नेपाल अपना सामान कस्टम देकर ही ले आएं।

इससे जहां एक तरफ सरकारी राजस्व में वृद्धि होगी वहीं दूसरी तरफ अपराध में भी कमी आएगी। इतना ही नहीं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में नवधनाढ्यों पर भी गृह मंत्रालय की नजर है। जिन्होंने दो नंबर का काम कर‌ अकूत संपत्ति अर्जित कर लिया है।

Spread the love

India Pakistan News
homeslider International

पाक बोले बेबात तो भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- औकात नहीं जो बात करें

विदेश मंत्रालय की दो टूक- ‘खुद का दामन दागदार, फिर क्यों भारत पर वार’ India Pakistan News : विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर की गई टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्रालय […]

Spread the love
Read More
UP Politics 2027
homeslider Politics

यूपी का सियासी तारण अबकी करेंगे ब्राह्मण

आदेश शुक्ला UP Politics 2027 : भारतीय जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां ब्राह्मणों का योगदान न हो। जीवन को यदि हम धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के पुरुषार्थ में बांट दें तो पाते हैं कि चारों पुरुषार्थों में ब्राह्मणों ने असाधारण योगदान दिया है। मगर सियासत में तो आजादी के बाद […]

Spread the love
Read More
Yoga Day 2026
International

तन रहे फिट, मन रहे जवान; योग से बढ़े जीवन की शानः मोदी

चालीस में बीस की फुर्ती, पचास में तीस की स्फूर्ति: मोदी योग से बढ़े ऊर्जा और उमंग, उम्र बने सिर्फ एक प्रसंग नया लुक ब्यूरो Yoga Day 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को शांत और तनाव-मुक्त जीवन जीने में सहायक बताते हुए कहा है कि हमारा लक्ष्य 50 की उम्र में 30 साल […]

Spread the love
Read More