गुड फ्राइडे 2026: बलिदान, आस्था और मुक्ति का पवित्र दिन, आज ईसाई समुदाय कर रहा स्मरण

Untitled 1 copy 3

राजेन्द्र गुप्ता

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण दिन है और इसे हर साल ईस्टर से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईसाई समुदाय का मानना है कि यह दिन उस घटना की याद दिलाता है जब यीशु मसीह को सलीब यानी क्रॉस पर चढ़ाया गया था। उन्होंने मानवता को उसके पापों से मुक्त करने के लिए अपना बलिदान दिया था। ईसाई मान्यताओं के अनुसार, यीशु मसीह ने मानव जाति के पापों को दूर करने और लोगों को ईश्वर के मार्ग पर ले जाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। यही कारण है कि इस दिन को गुड  कहा जाता है जिसका अर्थ है अच्छाई और मुक्ति।

गुड फ्राइडे क्यों खास है?

यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने और उनकी मौत की याद में मनाया जाता है। ईसाई मान्यता के अनुसार ईसा मसीह ने सभी इंसानों को पाप से मुक्ति देने के लिए अपना बलिदान दे दिया। गुड फ्राइडे में “गुड” शब्द का अर्थ है पवित्र। गुड़ फ्राइडे का दिन एक काला दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन सही मायने में यह मानवता के लिए किए गये यीशु मसीह के बलिदान के रूप में याद किया जाता है। बाइबिल के अनुसार  गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो गये थे इसिलए  इसके बाद वाले रविवार को ईस्टर संडे के रूप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें

आज मनाई जा रही है शिव दमनक चतुर्दशी, जानें महत्व और पूजा विधि

ईसाई समुदाय के लोग गुड फ्राइडे पर क्या करते हैं?

  • गुड फ्राइडे किसी पर्व नहीं बल्कि बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन लोग कुछ विशेष कार्य करते हैं।
  • इस दिन चर्च में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इसी समय के दौरान यीशु मसीह ने सूली पर कष्ट सहे थे।
  • इस दिन चर्च की घंटियां नहीं बजाई जातीं। मोमबत्तियां नहीं जलाई जातीं और वेदियों को खाली छोड़ दिया जाता है।
  • यह शोक व्यक्त करने का एक तरीका है। घंटियों के बजाय, लकड़ी की घंटियों की आवाज सुनाई देती है।
  • कई स्थानों पर यीशु मसीह की अंतिम यात्रा का नाट्य-रूपान्तरण किया जाता है। उनके कष्टों को याद करते हुए 14 स्टेशनों के माध्यम से प्रार्थना की जाती है।
  • इस दिन लोग शांत रहते हैं और गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
  • गुड फ्राइडे के दिन चर्च में यीशु मसीह द्वारा सूली पर कहे गए अंतिम शब्दों को याद किया जाता है। ये शब्द हैं: “हे पिता, इन्हें क्षमा कर दे, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।”
  • ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे बलिदान, कष्ट और मुक्ति का दिन है। यह दिन यीशु मसीह के बलिदान को याद करने और उनकी शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।

Spread the love

Somvati Amavasya
homeslider Religion

अधिमास की सोमवती अमावस्या 15 जून को, दुर्लभ संयोग को लेकर गजब का उत्साह

कई वर्षों के बाद आया है ऐसा दुर्लभ संयोग, पितृ दोष, शनि शांति के लिए शानदार दिन आचार्य धर्मेश उपाध्याय Somvati Amavasya इस वर्ष 15 को 2026 (सोमवार) को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या को विशेष धार्मिक महत्व का दिन माना जा रहा है। धर्माचार्यों के अनुसार इस बार सोमवती अमावस्या अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में […]

Spread the love
Read More
BJP
Analysis homeslider

राज्यसभा में दो-तीन बहुमत से मोदी सरकार को असीम शक्तियां!

भारतीय राजनीति में 18 जून  की तारीख एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है। देश के 12 राज्यों में राज्यसभा की 26 सीटों पर होने वाले चुनाव केवल सांख्यिकीय फेरबदल नहीं हैं, बल्कि ये उस संवैधानिक भविष्य की नींव रख सकते हैं जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वर्षों से आकार […]

Spread the love
Read More
Deepika and Ranveer
Entertainment homeslider

नए घर में स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर…खुशखबरी का इंतजार

Deepika and Ranveer  बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर का आनंद ले रहे हैं। बेटी दुआ के बाद अब दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा […]

Spread the love
Read More