धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

WhatsApp Image 2026 03 31 at 9.07.39 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक रीति-रिवाज के साथ वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि धानी क्षेत्र पहले बाढ़ की समस्या से जूझता रहा है, लेकिन उनके कार्यकाल में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध के किनारे मजबूत और पक्के निर्माण कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया गया, जिसका प्रमाण क्षेत्र की सुदृढ़ और चमचमाती सड़कें हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

नौतनवा में गैस संकट पर जनविस्फोट: खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी जनता, पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन

कार्यक्रम में नगर पंचायत आनंद नगर के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा, कुंज बिहारी निषाद, राम मिलन सहानी, सुरेश सहानी, मुअज्जम अली, पटवारी निषाद, हनुमान कनौजिया, डॉ. रामनारायण चौरसिया, विजय बहादुर चौधरी, कैफ अहमद, लक्ष्मीकांत, प्रेम जैसवाल, राजेश मौर्य, चंदन तिवारी, यशोदा लाल श्रीवास्तव, धर्मराज चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर वीर एकलव्य की भव्य प्रतिमा के लोकार्पण के साथ पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Untitled 10 copy
Purvanchal

महंगाई के बीच गैस संकट से हाहाकार…सिलेंडर के लिए एजेंसी पर फूटा लोगों का गुस्सा

बाराबंकी में रूपल गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन डिलीवरी मैसेज आने के बावजूद घर नहीं पहुंचे सिलेंडर विजय कुमार बाराबंकी। महंगाई की मार झेल रही जनता अब घरेलू गैस सिलेंडर जैसी जरूरी सुविधा के लिए भी परेशान होने को मजबूर है। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर […]

Read More
Untitled 5 copy
homeslider Purvanchal

आज तक किसी ने न देखी थी और न सुनी थी ऐसी शादी

शादी वाले दिन हादसे का शिकार हुई दुल्हन गोरखपुर में प्यार  और भरोसे साथ निभाने की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। शादी के दिन सड़क हादसे में घायल होकर ICU पहुंची दुल्हन को दूल्हे ने छोड़ने के बजाय अस्पताल में ही अपना जीवनसाथी बना लिया। मामला गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव का […]

Read More
Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More