नौतनवा में गैस संकट पर जनविस्फोट: खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी जनता, पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन

WhatsApp Image 2026 03 31 at 9.06.09 PM 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत अब यहां विकराल रूप ले चुकी है। शुक्रवार को इस समस्या को लेकर जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर खाली सिलेंडर हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ खुला विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान चौराहा जनसैलाब में तब्दील हो गया। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा हाथों में सिलेंडर लेकर नारेबाजी करते नजर आए। “गैस नहीं तो आंदोलन तय है” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस मौके पर क्षेत्र के चर्चित किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नौतनवां के गांवों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी पूरी तरह ठप हो चुकी है। जंगल किनारे बसे गांवों से लेकर दूरदराज इलाकों तक के लोग सुबह-सवेरे शहर पहुंचकर लंबी लाइन लगाते हैं, लेकिन शाम तक खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा

उन्होंने आरोप लगाया,महिलाएं और बच्चे घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ता। यह गरीबों के हक पर सीधा डाका है। वहीं, जितेंद्र जायसवाल ने जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में हजारों गैस कनेक्शन होने के बावजूद पूर्ति विभाग गैस उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि वितरण व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, अन्यथा जनता बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस न मिलने से घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। महिलाएं लकड़ी और उपलों का सहारा लेने को मजबूर हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सभा के अंत में किसान नेता नागेंद्र शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम कर नौतनवां को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More