अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

Untitled 5 copy 28

नया लुक डेस्क

रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 श्रद्धालु बैठकर दिव्य अनुभव का आनंद ले सकेंगे। विशेष तकनीक से तैयार यह प्रस्तुति दर्शकों को ऐसा अनुभव देगी मानो वे स्वयं हनुमान जी के जीवन प्रसंगों के साक्षी बन रहे हों।

ये भी पढ़ें

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

17 मिनट के प्रस्तुतीकरण में हिंदी व अंग्रेजी में हनुमान की गाथा को प्रस्तुत किया जाएगा। इस गाथा में कई ऐसे दृश्य दिखाए जाएंगे जो स्पेशल इफेक्ट से जीवंत होते नजर आएंगे। उड़ते हुए हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, समुद्र लांघना, लंका दहन जैसे प्रसंगों को प्रभावशाली ध्वनि व प्रकाश प्रभावों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। गैलरी का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है और इसका ट्रायल भी सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है।

Melody
homeslider International

“मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?”

रंजन कुमार सिंह Melody जॉर्जिया मेलॉनी को नरेंद्र मोदी द्वारा मेलोडी चाकलेट गिफ्ट किए जाने का वीडियो वायरल होते ही पारले ब्रांड का यह चॉकलेट अचानक मशहूर हो पड़ा है। पार्ले की ‘मेलोडी’ चॉकलेट अपने अनोखे डुअल-टेक्सचर के लिए जानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके बाहर कारमेल (Caramel) की एक […]

Read More
Traitor
homeslider National

राहुल ने कहा गद्दार तो पूनावाला ने बनाया उन्हें नफरत का भाईजान

एक बार फिर बिगड़े राहुल के बोल, कहा- पीएम मोदी और अमित शाह देश के गद्दार महंगाई पर बोलते-बोलते देश के सर्वोच्च पद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर बैठे गांधी नया लुक ब्यूरो Traitor संसद में एंग्री यंगमैन की तरह कई असल मुद्दों पर चमकने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के बोल इतने […]

Read More
Bihar Crime News homeslider

हत्या या आत्महत्याः 60 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर लटका मिला युवक का शव

बिहार के पूर्वी चम्पारण में एक सनसनीखेज मामला आया सामने लटकने वाला युवक मूल रूप से नेपाली, गांव में मची अफरा-तफरी नया लुक डेस्क पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर नेपाल के एक युवक का शव लटका हुआ मिला। इस […]

Read More