दुबई पोर्ट के पास तेल टैंकर पर हमला: ईरान पर आरोप, समुद्र में बढ़ा तनाव

Untitled 3 copy 30

नई दिल्ली/दुबई। खाड़ी क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। सोमवार को ईरान पर आरोप है कि उसने दुबई पोर्ट के पास लंगर डाले कुवैत के एक कच्चे तेल से भरे टैंकर पर हमला किया। इस हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और उसके बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा।

ड्रोन और मिसाइल से हमला, तेल रिसाव का खतरा

कुवैत की सरकारी एजेंसी और कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के हवाले से बताया गया कि टैंकर पर “सीधा और दुर्भावनापूर्ण हमला” किया गया। आशंका जताई गई है कि इस घटना से समुद्र में तेल फैल सकता है, जिससे पर्यावरण को बड़ा नुकसान हो सकता है। दुबई प्रशासन ने पुष्टि की है कि स्थानीय जलक्षेत्र में हुए इस हमले के बाद समुद्री अग्निशमन दल आग बुझाने में जुटे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले में ड्रोन और विस्फोटक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टैंकर पर मौजूद सभी 24 चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

जहाज के पास गिरीं मिसाइलें

समाचार एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, लाइबेरिया के झंडे वाले एक अन्य जहाज ‘एक्सप्रेस रोम’ के पास भी दो अज्ञात मिसाइलें समुद्र में गिरीं। यह घटना रास तनुरा से करीब 22 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में हुई, जिससे क्षेत्र में और अधिक सतर्कता बढ़ा दी गई है।

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती घटनाएं

यह हमला होर्मुज जलडमरूमध्य और खाड़ी क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाने की हालिया घटनाओं की कड़ी में नया मामला है। इससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता और गहरा गई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More