विराट कोहली का ‘Pookie’ मोमेंट! ईशान को झप्पी, अनुष्का को फ्लाइंग किस से जीता दिल

Untitled 11 copy 8

नई दिल्ली। विराट कोहली ने IPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले को सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी से ही नहीं, बल्कि अपने खास अंदाज़ और रोमांटिक इशारों से भी यादगार बना दिया। मैदान पर दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद पत्नी अनुष्का शर्मा को  ‘फ्लाइंग किस’ देकर फैंस का दिल जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां जीत के बाद कोहली ने स्टैंड्स की ओर मुड़कर अनुष्का को फ्लाइंग किस दी।

ये भी पढ़ें

कोहली का ‘विराट’ धमाका: SRH के खिलाफ रिकॉर्ड्स की बारिश, पहले ही मैच में रच दिया इतिहास

अनुष्का ने भी मुस्कुराते हुए उसी अंदाज़ में जवाब दिया। इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और Phil Salt जल्दी आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और कोहली ने पारी को संभाला और मैच का रुख बदल दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रन की शानदार साझेदारी हुई। पडिक्कल ने 21 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा और 61 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

वहीं कोहली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए 33 गेंदों में अपना 64वां IPL अर्धशतक पूरा किया और 69 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 26 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद का ‘पुकी मोमेंट’ जब कोहली ने अनुष्का को फ्लाइंग किस दी- फैंस के लिए खास आकर्षण बन गया। क्रिकेट और रोमांस का यह शानदार संगम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Spread the love

Sports

गिल की कप्तानी पर अश्विन को था शक, अब हुए हैरान

Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में गिल और विराट कोहली ने शतकीय […]

Spread the love
Read More
Sports

सिद्धू की पसंद विराट, सचिन-धोनी से आगे

Virat Kohli: नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनके लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता को बताया। सिद्धू के मुताबिक, नंबर-3 पर लगातार रन बनाना और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत तक पहुंचाना कोहली को बाकी खिलाड़ियों से अलग करता है। ‘विराट कोहली सबसे आगे हैं‘ सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम […]

Spread the love
Read More
Sports

WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन

WPL 2027: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजी आज अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेंगी। इसके बाद टीमों की नजरें आगामी ऑक्शन पर होंगी, जिसका आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्चि में किया जाएगा। WPL में एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती है। इनमें अधिकतम छहविदेशी […]

Spread the love
Read More