DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में दर्जनों प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का गहन अवलोकन किया, विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े संयुक्त मामलों पर ध्यान केंद्रित किया।

ये भी पढ़ें

नेपाल की राजनीति में हुआ एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम

SP ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता को वास्तविक न्याय की अनुभूति हो सके। फरियादियों ने मुख्य रूप से जमीन विवाद और पारिवारिक झगड़ों से संबंधित मुद्दे उठाए। जनसुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने के प्रशासनिक कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने आगंतुक पंजीकरण, अपराध रजिस्टर, मालखाना और शस्त्र रजिस्टर की बारीकी से जांच की। डिजिटल अपडेट जैसे महिला हेल्प डेस्क, रोजनामचा और CCTNS पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं की शुद्धता व अद्यतन स्थिति भी परखी गई।

ये भी पढ़ें

नेपाल में सत्ता बदलते ही बड़ा एक्शन: पूर्व PM ओली और गृह मंत्री गिरफ्तार

थाना प्रभारी योगेन्द्र राय को अभिलेखों के रख-रखाव में पूर्ण पारदर्शिता बरतने और जनसेवा कार्यों में तत्परता दिखाने के कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन की पहुंच को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी से लोगों में विश्वास बढ़ा है। जिले में नियमित रूप से आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर पेट्रोल पंप पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला हालात

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कुशहवा–घोरहट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे लोगों के बीच लाइन में लगने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पंप परिसर में अव्यवस्था फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते ही […]

Read More