धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस ग्राफ: रिकॉर्ड, गिरावट और भविष्य की उम्मीदें

untitled design 2026 03 28t074028 1774663851

धुरंधर 2:  रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त ओपनिंग हासिल की और पहले ही हफ्ते में कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस स्पाई थ्रिलर ने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का निर्देशन  आदित्य धरने किया है, और इसकी कहानी तथा एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है। पहले वीकेंड में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹600 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया था। हालांकि, पहले सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, जो आमतौर पर बड़ी फिल्मों के साथ होता है।

ये भी पढ़ें

बुमराह की वापसी से मुंबई को राहत, लेकिन जैक्स-सैंटनर की गैरमौजूदगी बनी चिंता

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे शुक्रवार यानी 27 मार्च 2026 को फिल्म ने भारत में ₹41.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 32% कम है। इसके बावजूद फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन ₹715.72 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹854.99 करोड़ दर्ज किया गया। विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां से ₹274 करोड़ की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1128.99 करोड़ हो गया है। यह आंकड़ा इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 में विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, एशिया के नंबर-1 बनने से बस 29 रन दूर

मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा

फिल्म ने  पुष्पा 2, पठान और  जवान  जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा, फिल्म ने सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में एंट्री का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। दर्शकों का उत्साह और सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ फिल्म की सफलता को और आगे बढ़ा सकता है।

Spread the love

New Delhi
Crime News Entertainment

सैफ अली खान हमला केस: ट्रायल शुरू, नर्स ने आरोपी को पहचाना

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है। मामले की सुनवाई के दौरान परिवार की स्टाफ नर्स ने गवाही देते हुए आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान की। नर्स ने अदालत को जनवरी 2025 की उस रात की घटनाओं के बारे में बताया, जब […]

Spread the love
Read More
Untitled1 copy
Entertainment

कार्तिक आर्यन ने नए कलाकारों को किया सपोर्ट, लव रंजन की फिल्म को दी शुभकामनाएं

Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्ममेकर लव रंजन की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को खास अंदाज में सपोर्ट किया है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कार्तिक ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया और अपने मेंटर लव […]

Spread the love
Read More
Entertainment

हॉरर और सस्पेंस से भरी है ‘418’, क्या अंत तक दर्शकों को डरा पाएगी फिल्म?

418 Movie Review: हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए सिनेमाघरों में फिल्म ‘418’ रिलीज हुई है। मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल, एक रहस्यमयी कमरे और उससे जुड़े डरावने अतीत पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को डराने के साथ कई सवालों के जवाब तलाशने के लिए भी प्रेरित करती है। फिल्म की शुरुआत प्रभावशाली है, लेकिन क्या […]

Spread the love
Read More