लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Untitled 2 copy 23

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क

लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग गई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के कारण लोग घबराकर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। यही वजह रही कि कई स्थानों पर सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना अधिक भीड़ देखने को मिली।

प्रशासन ने संभाली कमान

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम खुद मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने साफ कहा कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं और जितनी जरूरत हो उतना ही ईंधन भरवाएं। साथ ही स्पष्ट किया गया कि वाहनों के अलावा किसी बड़ी टंकी में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने भी किया खंडन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी बयान जारी कर साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है। सभी फ्यूल आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी किसी तरह की कमी नहीं है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक और शरारती अफवाहों से बचें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

सियासी बयानबाजी भी तेज

इस बीच केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। वहीं LPG सिलेंडर को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उनके पास सिलेंडर नहीं है तो सूचना दें, सरकार उपलब्ध करा देगी।

अफवाह से पैदा हुआ संकट

बस्ती समेत कई जिलों से भी ऐसी खबरें सामने आई हैं, जहां लोग मजाकिया और अतिरंजित अंदाज में हालात पर प्रतिक्रिया देते नजर आए। हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और केवल अफवाहों के कारण यह पैनिक हुआ है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

One thought on “लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे लाभ के योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का साथ […]

Spread the love
Read More
JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More