मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

Untitled 9 copy 8

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली।मोबाइल रिचार्ज : केद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ज्यादा प्रचारित करें। फिलहाल 28 दिन के प्लान के कारण उपभोक्ताओं को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। TRAI ने 2022 में ही 30 दिन का प्लान अनिवार्य किया था, लेकिन कंपनियां इसे प्रमोट नहीं करतीं। केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निर्देश दिए हैं कि वे अपने 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करें। फिलहाल, ज्यादातर उपभोक्ता 28 दिन के प्लान के कारण साल में 13 बार रिचार्ज कराने को मजबूर हैं, जबकि कैलेंडर में केवल 12 महीने होते हैं ।

क्यों उठा यह मुद्दा?

यह मामला हाल ही में राज्यसभा में गरमाया जब AAP सांसद राघव चड्ढा ने सवाल उठाया कि आखिर साल में 12 महीने होने के बावजूद ग्राहकों को 13 बार रिचार्ज क्यों कराना पड़ता है। इसके जवाब में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने पहले ही नियम बनाया है कि हर टेलीकॉम कंपनी को अपने प्लान में कम से कम एक 30 दिन वाला विकल्प देना अनिवार्य है ।
सिंधिया ने कहा कि सरकार चाहती है कि टेलीकॉम कंपनियां 30 दिन वाले प्लान को ज्यादा प्रचारित करें, ताकि लोग मासिक प्लान का सही लाभ उठा सकें और उन्हें साल भर में एक एक्स्ट्रा रिचार्ज का बोझ न उठाना पड़े ।

TRAI का 2022 का आदेश क्या कहता है?

दरअसल, जनवरी 2022 में TRAI ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए सख्त नियम बनाए थे। इसके तहत हर कंपनी को तीनों तरह के प्रीपेड वाउचर श्रेणियों में कम से कम एक 30 दिन वाला प्लान देना जरूरी किया गया था। कंपनियों को इस आदेश का पालन 60 दिनों के अंदर करना था । लेकिन समस्या यह है कि लोगों को इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है और कंपनियां भी ऐसे प्लान को प्रचारित नहीं करतीं, बल्कि 28 दिन वाले प्लान को ही आगे बढ़ाती हैं ।

ये भी पढ़ें

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

28 दिन बनाम 30 दिन पहलू 28 दिन का प्लान 30 दिन का प्लान

साल में रिचार्ज 13 बार 12 बार

अतिरिक्त बोझ 1 एक्स्ट्रा रिचार्ज कोई अतिरिक्त नहीं रिन्यूअल तारीख हर महीने बदलती है एक ही तारीख पर रहती है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ता है। मान लीजिए अगर कोई यूजर महीने का 200 रुपए का प्लान लेता है, तो 28 दिन वाले प्लान के कारण उसे साल में 2,600 रुपए देने पड़ते हैं, जबकि 30 दिन वाले प्लान पर केवल 2,400 रुपए लगेंगे। यानी सीधी 200 रुपए की बचत ।

प्रमुख कंपनियों के 30 दिन वाले प्लान

एयरटेल (Airtel)

एयरटेल के पास 30 दिन की वैलिडिटी वाले कुल 7 रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं:
₹100, ₹161, ₹195, ₹355, ₹361, ₹589 और अन्य

रिलायंस जियो (Jio)
जियो के पास भी 30 दिन की वैलिडिटी वाले 7 प्लान हैं:
99, 100, 219, 289, 355, 359, 365

वोडाफोन आइडिया (Vi)
वोडाफोन आइडिया (Vi)

Vi के पास भी 30 दिन वाले कई प्लान उपलब्ध हैं, लेकिन कंपनी इन्हें उतना प्रमोट नहीं करती।

BSNL : सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL भी 30 दिन वाले प्लान ऑफर करती है।

आगे क्या होगा?

सरकार के नए निर्देशों के बाद अब टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले प्लान को मुख्य रूप से प्रदर्शित करना होगा। TRAI निगरानी रखेगा कि कंपनियां इन प्लान को छिपाएं नहीं और ग्राहकों को सही जानकारी मिले । विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से 55 करोड़ से ज्यादा प्रीपेड यूजर्स को फायदा होगा, जो साल भर में एक एक्स्ट्रा रिचार्ज के बोझ से मुक्त हो जाएंगे । अगर आप भी 28 दिन के प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब समय है कि अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के 30 दिन वाले प्लान के बारे में जानकारी लें और पैसे बचाएं।

READ MORE

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

 

Spread the love

One thought on “मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और विपक्ष […]

Spread the love
Read More
Petrol and Diesel
Business Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर का रेट New Delhi : अगर आप आज गाड़ी लेकर घर से निकलने वाले हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक नजर डाल लेना जरूरी है। देश के कई प्रमुख शहरों में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पेट्रोल और […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे PM मोदी? ट्रंप से मुलाकात की चर्चा तेज

PM मोदी दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका, G20 में ट्रंप से मुलाकात के आसार New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका दौरे को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अगर यह यात्रा तय होती है, तो प्रधानमंत्री मोदी फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले G20 लीडर्स समिट में हिस्सा ले सकते […]

Spread the love
Read More