MI में कप्तानी पर सस्पेंस: क्या सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कमान? श्रीकांत के बयान से मची हलचल

Untitled 7 copy 10
  • पूर्व दिग्गज का बड़ा सुझाव-हार्दिक पांड्या की जगह सूर्या को बनाएं कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीम के प्रदर्शन और रणनीति पर मंथन के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी जा सकती है। इस बहस को उस वक्त और हवा मिल गई जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दे दिया।

MI की हालिया फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

मुंबई इंडियंस पांच बार IPL का खिताब जीत चुकी है और ये सभी ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में आई थीं। टीम ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था। इसके बाद कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई, लेकिन पिछले दो सीजन में टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। 2024 में हार्दिक की कप्तानी में टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही, जबकि 2025 में टीम टॉप-4 तक तो पहुंची, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई।

ये भी पढ़ें

न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला: IPL की तर्ज पर शुरू होगी नई T20 लीग ‘NZ20’

श्रीकांत का बड़ा बयान

पूर्व दिग्गज श्रीकांत ने सुझाव दिया है कि अब टीम मैनेजमेंट को कप्तानी में बदलाव पर विचार करना चाहिए। उनका मानना है कि सूर्यकुमार को कप्तानी सौंपकर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या उनकी कप्तानी में टीम की किस्मत बदलती है। हार्दिक पांड्या को उनके साथ मिलकर टीम को खिताब दिलाने में मदद करनी चाहिए।

T20 वर्ल्ड कप जीत से बढ़ा सूर्या का कद

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को T20 विश्व कप जिताया है, जिससे उनकी लीडरशिप क्षमता पर भरोसा बढ़ा है। ऐसे में उन्हें MI की कप्तानी का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

PSL 2026 पर संकट के बादल: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर सस्पेंस, सुरक्षा पर सरकार सख्त

टीम मैनेजमेंट को लेना होगा बड़ा फैसला

श्रीकांत ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को साथ बैठाकर इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। अगर हार्दिक खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला लेते हैं, तो बदलाव आसान हो सकता है।

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More
Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More