भाजपा को हटाए बिना नहीं सुधर सकती कानून-व्यवस्था: यादव

  • पीएम और सीएम के क्षेत्र में खुलेआम हो रही हत्याएं
  • प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से शुरू कर दी अफसरों की सेटिंग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यूपी में कानून-व्यवस्था की हत्या हो गयी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में खुलेआम हत्यायें हो रही है। भाजपा सरकार पुलिस से राजनीतिक काम लेगी तो कानून-व्यवस्था कभी नहीं ठीक हो सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

डिएगो गार्सिया पर मिसाइल से हड़कंप: ईरान की बढ़ती ताकत पर अमेरिका में बहस तेज

भाजपा सरकार में हथेली गर्म, पुलिस नर्म की स्थिति है। यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारें जहां-जहां है वहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। कानून-व्यवस्था बर्बाद है। भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर की घटना को लेकर भाजपा के ही सांसद ने कहा कि हत्यारों को बचाया गया तो राज्य सभा में नंगा कर देंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

नई जिम्मेदारियों और कर्तव्यों की शुरुआत प्रशिक्षण: चौहान

आखिर कौन दोषी है गोरखपुर में पीड़ित की बेटी के आरोप लगता है सच हैं। आरोपी को थाने से छोड़ दिया। तहरीर से नाम हटा दिया गया। केवल गोरखपुर में ही नहीं वाराणसी में छात्र की खुलेआम हत्या हो गयी। बदायूं की घटना में मां ने बताया कि कई बार शिकायत की गयी थी कि जान को खतरा है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मथुरा में संत की हत्या हो गयी। प्रशासन क्या कर रहा था?  यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को हटाए बिना कानून-व्यवस्था नहीं सुधर सकती है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। एक विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर बांट दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से अधिकारियों की सेटिंग शुरू कर दी है। बंगाल में भाजपा चाहे जो कर ले, चाहे जितने अधिकारी बदल दें वहां ममता बनर्जी जी फिर चुनाव जीतेंगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Crime News homeslider

ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में

इश्क का खौफनाक अंजाम! 18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने रची साजिश ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश लखनऊ। प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों, भरोसे और अवैध संबंधों की खौफनाक सच्चाई उजागर कर […]

Read More
Delhi homeslider

दिल्ली में अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, 38 हजार करोड़ के बकाये का असर

डिस्कॉम भुगतान की तैयारी में सरकार, राहत के लिए सब्सिडी पर भी चल रही योजना नई दिल्ली। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने से बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का करीब 38,000 […]

Read More
homeslider International

होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब

तेहरान/वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे के भीतर होरमुज़ जलसंधि खोलने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर अमेरिका ईरान के प्रमुख पावर प्लांट्स को निशाना बनाकर “नष्ट” कर देगा। इसके जवाब में ईरान ने भी कड़े शब्दों में […]

Read More