डाउन सिंड्रोम के लक्षण और कारण: जानिए कैसे कर सकते हैं बच्चों का जीवन बेहतर

ws 1774060572

21 मार्च को World Down Syndrome Day मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस जन्मजात (जेनेटिक) स्थिति के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना और बच्चों के लिए सही देखभाल के विकल्प बताना है। डाउन सिंड्रोम तब होता है जब बच्चे में 21वें क्रोमोसोम की तीन कॉपी होती हैं, जिसे वैज्ञानिक रूप से Trisomy 21 कहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, 35 साल से ऊपर की उम्र की महिलाओं में डाउन सिंड्रोम वाले बच्चे के जन्म का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि यह किसी भी उम्र की माँ के बच्चे में हो सकता है। इसलिए समय पर पहचान और सही मार्गदर्शन बहुत जरूरी है।

बनावट का विशेष ध्यान दें

चेहरे की बनावट: चपटा चेहरा, छोटी नाक, ऊपर की ओर झुकी हुई और बादाम जैसी आंखें।

विकास में देरी: बैठना, चलना और बोलना सामान्य बच्चों की तुलना में धीरे।

शारीरिक संकेत: हाथों में एक गहरी रेखा (सिंगल पाम क्रीज), छोटे हाथ और पैर, गर्दन के पीछे अतिरिक्त त्वचा।

बौद्धिक और सीखने की क्षमता: ध्यान में कमी, भाषा सीखने में कठिनाई, सामान्य से धीमा बौद्धिक विकास।

अतिरिक्त स्वास्थ्य जोखिम: कुछ बच्चों में जन्मजात दिल की समस्या या अन्य अंगों से जुड़ी दिक्कतें।

कैसे पहचानें डाउन सिंड्रोम

डॉक्टर जन्म के समय बच्चे के शारीरिक लक्षण देखकर डाउन सिंड्रोम का शक कर सकते हैं। गर्भावस्था में एनटी स्कैन और डबल मार्कर टेस्ट से संभावित जोखिम का पता लगाया जा सकता है। निश्चित पहचान के लिए कैरियोटाइपिंग टेस्ट किया जाता है, जो दिखाता है कि बच्चे में 21वें क्रोमोसोम की तीन कॉपी हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें

नैनीताल में कार खाई में गिरी, दो व्यक्तियों की मौत

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

कारण और जोखिम

डाउन सिंड्रोम में सीधे तौर पर कोई माता-पिता की गलती नहीं होती। यह केवल क्रोमोसोमल असामान्यता के कारण होता है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में यह जोखिम बढ़ जाता है। जेनेटिक फैक्टर्स भी इसमें योगदान कर सकते हैं।

देखभाल और थेरपी

डाउन सिंड्रोम का पूर्ण इलाज संभव नहीं है, लेकिन सही समय पर पहचाने जाने पर बच्चे की जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है।

स्पीच थेरेपी और भाषा विकास: बच्चों को बोलने और समझने में मदद।

फिजियोथेरेपी: मांसपेशियों और मोटर स्किल्स को मजबूत बनाना।

विशेष शिक्षा: सीखने की क्षमता को बढ़ाने और सामाजिक कौशल विकसित करने में मदद।

स्वास्थ्य देखभाल: नियमित जांच और दिल, थायरॉइड जैसी समस्याओं की निगरानी।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी का कहर, चारधाम के रास्ते बंद

 

समाज में जागरूकता और सहयोग

डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों को समाज में समान अवसर और शिक्षा मिलना बहुत जरूरी है। इस दिन का महत्व केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि परिवारों, स्कूलों और समाज को यह समझाना भी है कि ये बच्चे भी सक्षम हैं और सही मार्गदर्शन से स्वतंत्र जीवन जी सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर पहचान और सही दिशा-निर्देशन से डाउन सिंड्रोम वाले बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह सामाजिक, शैक्षणिक और पेशेवर जीवन में योगदान दे सकते हैं।

 

Spread the love

Health

कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

Health News: कैंसर, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का पता कई बार तब चलता है, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। हालांकि, कुछ मामलों में शरीर पहले ही ऐसे बदलावों के जरिए संकेत दे सकता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से सलाह और जरूरी जांच कराने से बीमारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health

डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन

New Delhi: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भारत में इससे बचाव के लिए एक अहम वैक्सीन जल्द उपलब्ध हो सकती है। जापान की दवा कंपनी ताकेडा की QDENGA वैक्सीन को भारत में CDSCO से मंजूरी मिल चुकी है और इसे वर्ष 2027 की पहली छमाही में प्राइवेट बाजार में उतारने की तैयारी की जा […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

Heart Health: हाई ब्लड प्रेशर और धमनियों का सख्त होना ऐसी स्थितियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर 30 और 40 की उम्र के बीच हार्ट हेल्थ पर ध्यान […]

Spread the love
Read More