इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक धमाका, धुएं से भरा केबिन, इमरजेंसी में निकाले गए 198 यात्री

हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा टल गया, जब विमान के अंदर अचानक धुआं फैल गया। यह घटना विमान के सुरक्षित लैंडिंग के तुरंत बाद सामने आई। फ्लाइट 6E-108 दोपहर करीब 3:29 बजे चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी थी। विमान में कुल 198 यात्री, दो बच्चे और 6 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के बाद जब विमान पार्किंग बे की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट 39C पर बैठे एक यात्री ने अपने पावर बैंक में आग लगने की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में पावर बैंक में विस्फोट की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़े

किडनी को स्वस्थ रखना है तो जानें सुबह कितना पानी पीना चाहिए

घटना के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग को बुझा दिया। हालांकि, तब तक केबिन में धुआं फैल चुका था, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए इमरजेंसी घोषित की गई और विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोल दिया गया। यात्रियों को स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह पूरी प्रक्रिया बेहद तेजी और सतर्कता के साथ पूरी की गई।

ये भी पढ़े

उड़ान के दौरान संकट, KC-135 विमान लापता

इस दौरान एक महिला यात्री को हल्की चोट आई, जबकि बाकी सभी यात्री सुरक्षित रहे। एयरपोर्ट पर फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचा, लेकिन स्थिति पहले ही नियंत्रण में होने के कारण उसकी जरूरत नहीं पड़ी। क्रू की तत्परता और समय पर उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना हवाई यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल की अहमियत को फिर से उजागर करती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

किडनी को स्वस्थ रखना है तो जानें सुबह कितना पानी पीना चाहिए

उड़ान के दौरान संकट, KC-135 विमान लापता

Spread the love

National Rajasthan

सीकर की भूमिजा को PM मोदी का थैंक्स लेटर, भेजी थी हाथ से बनी राखी

Bhumija Jain: राजस्थान के सीकर की 11 वर्षीय भूमिजा जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कक्षा छठी में पढ़ने वाली भूमिजा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धन्यवाद पत्र मिला है। भूमिजा वर्ष 2021 से लगातार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनाई हुई राखी भेजती आ रही हैं। इस […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
National

विदेश सचिव मिसरी ने शुरू किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, दिलाई शपथ

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारतीय विदेश मंत्रालय में स्वच्छता और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने विदेश मंत्रालय मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू भवन (JNB) में आधिकारिक तौर पर ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित मंत्रालय के वरिष्ठ […]

Spread the love
Read More
homeslider National

PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन

Semicon India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में भारत समेत दुनिया के 52 […]

Spread the love
Read More