नाथनगर क्षेत्र के 12 छात्र छात्राएं नवोदय विद्यालय में चयनित

Untitled 4 copy 16
  • आर एन ग्लोबल अकैडमी अलीनगर नाथ नगर के अध्यापक अखिलेश सर के सानिध्य एवं दिशा निर्देशन में सफल हुए छात्र
  • पूर्व विधायक अलगू चौहान तथा विद्यालय के प्रबंधक रामा यादव ने दिया बधाई

आशुतोष मिश्रा

संतकबीर नगर जनपद के नाथनगर विकास क्षेत्र के एक दर्जन छात्र नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफल घोषित हुए। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को अपराहन इन बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।स्वागत समारोह में अपना विचार व्यक्त करते हुए धनघटा विधानसभा के पूर्व विधायक अलगू चौहान ने जहां सफल छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी वहीं उक्त विद्यालय के अध्यापक अखिलेश सर को बच्चों की सफलता का श्रेय दिया। आगे उन्होंने कहा कि हीरे की परख जौहरी ही जानता है तथा जौहरी ही उस हीरे की उचित कीमत अपने परिश्रम से निर्धारित करता है।

ये भी पढ़ें

गाजें बाजे के साथ निकली गई कलश शोभा यात्रा

इसका उदाहरण अखिलेश सर है। उनके अथक परिश्रम का यह परिणाम है की विगत 3 वर्षों से इनके दिशा निर्देशन में अध्ययन कर रहे होनहार बच्चे नवोदय विद्यालय ,विद्याज्ञान ,सैनिक विद्यालय ,अटल आवासीय विद्यालय जैसे उच्च कोटि के विद्यालयों में चयनित हो रहे हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक रामा यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी लगन, अभिभावकों की तपस्या तथा अखिलेश सर की मेहनत को श्रेय दिया।

ये भी पढ़ें

नाथनगर ब्लॉक में DM का औचक निरीक्षण: टेढ़ी दीवार देख भड़के, गिरवाने का दिया आदेश

अखिलेश सर ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बताया कि वर्ष 26 -27 के शैक्षिक वर्ष में विद्यालय में विशेष तैयारी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे जिनके नाम क्रमशः सिद्धि यादव ,दिव्यांश पटेल ,अनन्या शर्मा, अनन्या ,सत्यम यादव, नैंसी सिंह, आयुष पटेल, अखिल यादव, अभय पटेल ,शुभम ,सुमित कुमार एवं सूर्य देव का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है जिसके लिए यह सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। यह सभी बच्चे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जो 10 से 15 किलोमीटर दूर से चलकर यहां तैयारी करने आते थे ।उनके अथक परिश्रम से आज इस संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं तथा साथ ही साथ अपने अभिभावकों के तपस्या को सफल किये है। इस अवसर पर कृष्ण कान्त यादव, श्रीनाथ यादव, पुष्पेंद्र ,जगन्नाथ यादव, संजय यादव, राज बहादुर चौधरी ,बृजेश चौधरी, कुमारी रक्षा थापा समेत तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

Spread the love

आपातकाल के 51 साल
Purvanchal

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी 51 Years of the Emergency:साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 51 साल […]

Spread the love
Read More
Purvanchal

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी Industrial Development : जनपद में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के […]

Spread the love
Read More
  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More