नौतनवां में गैस किल्लत को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला कार्यकारिणी के सदस्य जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्टेशन चौराहा के पास स्थित उनके कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और नगर के गणमान्य लोग एकत्रित हुए। इसके बाद सभी लोग नौतनवां तहसील पहुंचे और एक जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आम नागरिकों को हो रही गैस किल्लत पर गुस्सा जाहिर करते हुए “गैस की कालाबाजारी बंद करो”, “लोगों को परेशान करना बंद करो” जैसे नारे लगाए।

ये भी पढ़ें

ईरान मिशन के बाद अमेरिकी F-35 में इमरजेंसी लैंडिंग, हमले के दावे से बढ़ा तनाव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धरने को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ल ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह जनहित का मामला है और अधिवक्ताओं का पूरा सहयोग इस धरने के साथ रहेगा। मौके पर भाजपा नेता सुधांशु वर्मा, प्रेम जायसवाल, मनोज जायसवाल, किशन मद्धेशिया, हरिनारायण लोधी, सागर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

 

हरे या काले अंगूर: जानिए कौन ज्यादा मीठा और सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद

Uttar Pradesh

महराजगंज जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मनेगा ईद पर्व

330 ईदगाह, 360 मस्जिदों में नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं ईद का पर्व : पुलिस अधीक्षक     उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । ईद-उल-फितर के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू […]

Read More
Uttar Pradesh

विकास भवन में बर्खास्त कर्मचारी का पिस्टल साथ घुसने का प्रयास, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

विकास भवन में पिस्टल लेकर घुसा बर्खास्त कर्मचारी  प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाया बड़ा कदम विकास भवन के मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा मेटल डिटेक्टर- CDO      उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज के विकास भवन में हुई सनसनीखेज घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विकास […]

Read More
Uttar Pradesh

गैस एजेंसी पर हिंसक झड़प, महराजगंज पुलिस कर रही मामले की जांच

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित एक गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर वितरण को लेकर विवाद अचानक हिंसक झड़प के रुप में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, […]

Read More