- रवीन्द्रालय पुस्तक मेले में प्रहर्ष फाउंडेशन द्वारा काव्य सम्मेलन आयोजित
रवीन्द्रालय में चल रहे पुस्तक मेले के अंतर्गत प्रहर्ष फाउंडेशन द्वारा एक भव्य काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्य प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि मुकुल महान ने किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कवि संजय सौक़ द्वारा की गई। कार्यक्रम में कवयित्री अंशु दुबे ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही कवि आलोक मिश्रा एवं प्रमोद दुबे ने भी अपने उत्कृष्ट काव्य पाठ से कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजीव मिश्रा (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा अवध क्षेत्र) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में साहित्यिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर फाउंडेशन की प्रबंधक डॉ सुमन दुबे एवं महामंत्री सुश्री सुधा गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही तथा पूरे वातावरण में साहित्यिक उत्साह एवं सरसता का संचार देखने को मिला।
