संसद पहुंचा ‘सरके चुनर’ विवाद: गाना बैन, मंत्री का बड़ा बयान, नोरा फतेही ने ली राहत की सांस

Untitled 13 copy 3
  • राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध

कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठा विवाद अब संसद तक पहुंच गया है। गाने के हिंदी वर्जन को बढ़ते विरोध के बीच यूट्यूब से हटा दिया गया है। 14 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में भी मामला गरमा गया।

ये भी पढ़ें

“धुरंधर 2” आज मचाएगी धमाल, रिलीज होने से पहले ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

संसद में उठा मुद्दा, मंत्री ने कहा-गाना बैन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विवादित गाने को बैन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग “उचित सीमाओं” में रहकर किया जाना चाहिए ताकि समाज और संस्कृति का सम्मान बना रहे।

नोरा फतेही ने क्या कहा?

गाने में नजर आईं नोरा फतेही ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें कन्नड़ भाषा की समझ नहीं है उन्होंने वही किया जो मेकर्स ने बताया हिंदी वर्जन सुनकर उन्हें पहले से विवाद की आशंका थी नोरा ने गाने को हटाए जाने पर राहत जताई और लोगों से अपील की कि इसे शेयर न करें।

तीन साल पहले शूट हुआ था गाना

नोरा ने बताया कि यह गाना करीब तीन साल पहले शूट किया गया था और शुरुआत में इसे नायक नहीं खलनायक हूं मैं के रीमेक के रूप में पेश किया गया था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डायरेक्टर को पहले ही आगाह किया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।

क्यों हुआ विवाद : ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने के डबल मीनिंग और आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर भारी विरोध हुआ। हालांकि हिंदी वर्जन हटा दिया गया है, लेकिन कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में यह गाना अभी भी उपलब्ध है।

फिल्म और स्टारकास्ट : यह गाना संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। फिल्म में ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रेशमा नानाइया, रमेश अरविंद और जिस्सू सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और यह केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें : गाने को लेकर बढ़ते विरोध, सोशल मीडिया ट्रेंड और राजनीतिक दबाव के बाद मेकर्स को बड़ा कदम उठाना पड़ा। यह मामला अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक मर्यादा के बीच संतुलन पर नई बहस छेड़ रहा है।

huh
homeslider Jharkhand

नदी में तीन भाई बहनों की विभत्स लाश मिलने से सनसनी

यूट्यूबर सोहेल अहमद सहित 8 पर नामज़द FIR, जांच के लिए SIT गठित, मृतकों के परिजनों से मिलने आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के भीड़ में रिपोर्टर्स पर हमला, पत्रकारों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में तीन भाई-बहनों (दो बहनें और […]

Read More
yogi adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh West Bengal

बंगाल परिणाम के अगले दिन UP में भी बढ़ सकता है मंत्रियों का पद और कद

दो ब्राह्मण चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह सपा से आए नेताओं को मिल सकती है जगह, खिल सकते हैं उनके चेहरे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कई नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, योगी […]

Read More
Rape
Crime News homeslider

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और कितना गिरेगा हमारा समाज,धिक्कारेगा समाज,पापी की नजर पड़ी

नसरापुर। पुणे के नसरापुर इलाके में हुई यह घटना बेहद दर्दनाक और आक्रोश पैदा करने वाली है। चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और नागरिकों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात […]

Read More