“धुरंधर 2” आज मचाएगी धमाल, रिलीज होने से पहले ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

Untitled 10 copy 5

“धुरंधर 2” आज मचाएगी धमाल

नया लुक डेस्क

धुरंधर 2:  सिने प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म “धुरंधर 2” आखिरकार अपने राज खोलने जा रही है। जबरदस्त बजट, रहस्यमयी कहानी और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के साथ यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच चुकी है। क्या होगा कहानी का ट्विस्ट और क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाएगी? आज शाम 5 बजे से शुरू होने वाले प्रीमियर शो के साथ ही सस्पेंस पर से पर्दा उठेगा और फ़िल्म के भविष्य का फैसला दर्शकों के हाथों में होगा।

ये भी पढ़ें

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5000 पाउंड बम से मिसाइल साइट तबाह, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबी इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने अब तक जबरदस्त सस्पेंस बनाए रखा है। न तो स्टारकास्ट ने इंटरव्यू दिए और न ही कहानी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी सामने आने दी गई। खबर है कि डायरेक्टर ने खुद सभी कलाकारों को रिलीज से पहले मीडिया से दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। वहीं अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं।

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत में एडवांस बुकिंग: 47 करोड़+

वर्ल्डवाइड एडवांस: 60 करोड़+

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बुकिंग: 10 करोड़+

आंध्र प्रदेश से भी शानदार रिस्पॉन्स: 1 करोड़+

मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। खास बात ये है कि फिल्म का क्रेज सिर्फ हिंदी बेल्ट ही नहीं, बल्कि साउथ इंडिया में भी देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी

कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी पर करें गणपति की पूजा, जानें व्रत का महत्व और शुभ समय

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर

धुरंधर 2 की सीधी भिड़ंत उस्ताद भगत सिंह से होने जा रही है, जो 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर तय मानी जा रही है। जहां धुरंधर 2 अपने सस्पेंस और हाई बजट के दम पर मैदान में है, वहीं उस्ताद भगत सिंह साउथ में मजबूत पकड़ के साथ चुनौती दे रही है।

 

 

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘दृश्यम 3’ को लेकर अजय का बड़ा दावा, बोले- ‘दृश्यम 2’ से है बेहतर

Drishyam 3: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दो अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताई जा रही है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More