जनता झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों को नकार रही : धामी

WhatsApp Image 2026 03 16 at 11.30.01 AM

देहरादून। भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कार्यकर्ताओं से “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मूलमंत्र के साथ आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। लंबे समय बाद दून में नजर आए प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि वे आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामी न केवल जनता का विश्वास जीत रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप “उत्तराखंड का दशक” बनाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

देहरादून के कुआंवाला स्थित एक निजी संस्थान में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में तरुण चुघ ने कहा कि देशभर की तरह प्रदेश में भी पार्टी का प्रशिक्षण अभियान जारी है और इसमें बूथ स्तर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिए—“बूथ जीता, चुनाव जीता”।

ये भी पढ़ें

नेपाल के नई सरकार की प्राथमिकता भारत से रिश्ते मजबूत करने की होगी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि पार्टी को राजनीतिक क्षेत्र में अजर-अमर बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। इसी क्रम में मजबूत संगठन के साथ चुनावी दृष्टि से सक्रिय और सक्षम बीएलए-1 तथा बीएलए-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने संतोष जताया कि उत्तराखंड में शत-प्रतिशत बीएलए-1 नियुक्त हो चुके हैं और जल्द ही सभी बीएलए-2 भी नियुक्त कर दिए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि धामी जनता का विश्वास जीतने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “उत्तराखंड का दशक” के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

गोल्ड मार्केट में उछाल: अमेरिकी जॉब्स डेटा और चीन की मांग से बढ़े दाम

उनके नेतृत्व में आपदाओं का समाधान निकालते हुए राज्य आज विकसित भारत के मिशन में अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। उन्होंने वर्तमान विधानसभा सत्र में पार्टी विधायकों की कार्यशैली की भी सराहना करते हुए कहा कि उनका उत्साह और तैयारी नए उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में सकारात्मक संकेत है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता भाजपा की राष्ट्रवादी एवं सांस्कृतिक विचारधारा के साथ खड़ी है और उसे केंद्र तथा राज्य की डबल इंजन सरकार के कार्यों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आपातकाल लगाने और अनेक लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचाने के दोषी रहे हैं, वही आज संवैधानिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर सवाल उठा रहे हैं। कभी वे न्यायाधीशों पर महाभियोग लाने की बात करते हैं, कभी लोकसभा अध्यक्ष और अब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं।

Spread the love

One thought on “जनता झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों को नकार रही : धामी”

Comments are closed.

BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More