अब जानलेवा हो रही LPG रसोई गैस की किल्लत: अखिलेश यादव

Untitled 4 copy 9
  • फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत
  • भाजपा सरकार को लाइन में लगकर 2027 में बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एलपीजी रसोई गैस की किल्लत अब जानलेवा हो रही है। फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में लगे बुज़ुर्ग की मौत हो गई। गाज़ीपुर में गैस सिलेंडर के लिए धूप में खड़े बुजुर्ग बेहोश हो गए। देश के अन्य राज्यों में भी घटनाएं सामने आ चुकी है। गैस के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी है। आम जनता परेशान है। गैस न मिलने से शहरों में चाय-समोसा से लेकर होटल तक की बड़ी संख्या में दुकाने बंद हो गई है।  इन दुकानों को चलाने वाले बेरोजगार हो गये हैं। यह रसोई गैस संकट भाजपा सरकार की नाकामी के चलते पैदा हुई है। बुजुर्ग की मौत और गैस की किल्लत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार हैं।

ये भी पढ़ें

सपा आज जिला मुख्यालयों पर मनाएगी “बहुजन समाज दिवस

शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा व्यापार में धान का लाभ

यादव ने कहा कि भाजपाई सच को स्वीकार करें कि भाजपा सरकार की गलतियां अब लोगों की जान भी ले रही हैं। भाजपा सरकार में एलपीजी लापता गैस हो गयी है। भाजपा सरकार के कारण देश की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। भाजपा सरकार ने जनता को एक बार फिर लाइनों में खड़ा कर दिया है। पहले नोटबंदी के समय लाइन में खड़ा किया, खाद के लिए लाइन में खड़ा किया अब गैस सिलेण्डर के लिए लाइन लगवा दिया है। अब यूपी की जनता पूरी ताकत से लाइन में लगकर 2027 में भाजपा को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाकर ही दम लेगी।

Spread the love

One thought on “अब जानलेवा हो रही LPG रसोई गैस की किल्लत: अखिलेश यादव”

Comments are closed.

homeslider Politics Uttar Pradesh

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More