बालेन लहर के बीच नेपाली कांग्रेस के नेता अभिषेक प्रताप शाह ने कपिलवस्तु तीन में लहराया परचम

Untitled 5 copy 3

नेपाल के कपिलवस्तु तीन  से अभिषेक प्रताप शाह चौथी बार सांसद चुने गये हैं

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नेपाल के कपिलवस्तु तीन  से अभिषेक प्रताप शाह चौथी बार सांसद चुने गये हैं। ऐसे दौर में जब पूरे नेपाल में बदलाव की लहर है। बड़े बड़े दिग्गज नेता चुनाव हार गये हैं ऐसे में  शाह का नेपाली कांग्रेस से विजयी होना निश्चित रूप से उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। इस चुनाव में उनकी पार्टी नेपाली कांग्रेस का प्रदर्शन भी बहुत ही निराशाजनक था। शाह इससे पहले मधेशी जनाधिकार फोरम से दो बार संविधान सभा के सदस्य रह चुके हैं और एक बार राप्रपा से मनोनीत भी हुए थे। पिछला चुनाव वो नेकपा एमाले के मंगल प्रसाद गुप्ता से हार गये थे। उनके पिता स्वर्गीय अजय प्रताप शाह भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। चौथी बार जीत कर  शाह ने यह साबित कर दिया है कि जनता की पहली पसंद वो ही हैं।

ये भी पढ़ें

बालेन शाह से नेपाल को है ढेर सारी उम्मीदें, उन तमाम देशों के शासकों को सबक भी है यह चुनाव

Rice Water For Skin : चावल का पानी क्यों बन रहा है स्किनकेयर का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

शाह जब पहली बार सांसद मनोनीत हुए थे। तब उस वक्त उनकी उम्र महज पचीस साल कुछ माह थी। वो नेपाल ही नहीं सम्भवतः एशिया के सबसे कम उम्र के सांसद थे। नेपाल की पत्र पत्रिकाओं ने उन्हें कांक्षा (सबसे छोटा) सांसद के रूप में परिभाषित करते हुए अपने कवर पेज पर प्रमुखता से छापा था। लोगों को उनसे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि वे जन आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे, और चुनाव में किये गये वादों को पूरा करेंगे।

New Delhi
homeslider National

इमरान के दिवाली वाले बयान पर विवाद, कांग्रेस सांसद की सफाई

New Delhi: दिल्ली- NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दिवाली और प्रदूषण को मानव जनित रोग बताते हुए लोगों को जागरूक होने की जरूरत बताई थी। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई […]

Read More
Vishwamitra Jayanti
homeslider Religion

Vishwamitra Jayanti: राजा कौशिक से ब्रह्मर्षि बनने की कहानी

सनातन धर्म में महर्षि विश्वामित्र का नाम महान तपस्वियों और ज्ञानियों में सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका जीवन त्याग, तपस्या, दृढ़ इच्छाशक्ति और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत उदाहरण माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वे जन्म से क्षत्रिय राजा थे, लेकिन अपनी कठोर तपस्या और संकल्प के बल पर ब्रह्मर्षि के पद […]

Read More
Railway Online Booking
homeslider National

रेलवे में अब ऑनलाइन बुक करें कुली और व्हीलचेयर

Railway Online Booking: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कुली और व्हीलचेयर की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे ने कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू करने की पहल की […]

Read More