नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो: नेपाल से श्रीलंका तक फैला ड्रग जाल, 10 करोड़ की नशे की खेप बरामद

ed 2 1772809960 1

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो नेपाल, भारत और श्रीलंका तक फैला हुआ था। इस कार्रवाई में एजेंसी ने करीब 10 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की हैं। जब्त किए गए सामान में 77.60 किलोग्राम हैशिश ऑयल और 2 किलोग्राम चरस शामिल है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दो कार, एक मोटरसाइकिल और एक मछली पकड़ने वाली नाव भी जब्त की गई है।

इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक श्रीलंकाई शरणार्थी भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया गया, जिसमें विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय कर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, एनसीबी की चेन्नई और हैदराबाद जोनल यूनिट ने मिलकर इस पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर 3 मार्च 2026 को हैदराबाद की टीम ने तेलंगाना में बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर रैकल टोल प्लाजा के पास एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में बनाए गए गुप्त खानों से 2 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें

नेपाल में चला बालेन शाह का जादू, सरकार बनाने के बेहद करीब

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जांच के दौरान सामने आया कि यह चरस और बड़ी मात्रा में हैशिश ऑयल नेपाल के काठमांडू से भारत लाया गया था। तस्करों ने इसे भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर के जरिए देश में प्रवेश कराया था। इसके बाद तस्करों ने करीब 78 किलोग्राम हैशिश ऑयल तमिलनाडु के तूतीकोरिन तक पहुंचा दिया था। वहां से इसे समुद्री रास्ते से श्रीलंका भेजने की योजना बनाई गई थी। सूचना मिलने के बाद एनसीबी की चेन्नई टीम ने छापेमारी कर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बड़ी मात्रा में हैशिश ऑयल बरामद किया।

ये भी पढ़ें

महिला सशक्तिकरण का जश्न ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और इसकी ऐतिहासिक महत्ता!

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

जांच में यह भी सामने आया कि तस्कर समुद्र में मिड-सी ट्रांसफर के जरिए ड्रग्स की खेप श्रीलंका भेजने वाले थे। इसके लिए एक फिशिंग बोट का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे भारतीय तटरक्षक बल की मदद से रोककर जब्त कर लिया गया। एनसीबी के मुताबिक इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड श्रीलंका में बैठा एक व्यक्ति है, जिसने पूरे ऑपरेशन को फाइनेंस और मैनेज किया था। फिलहाल एजेंसी पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने प्रेमी के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Horoscope
Astrology homeslider

ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी किस्मत, इन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार

Horoscope नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, व्यापारियों को भी मिल सकता है बड़ा लाभ मेष : आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग […]

Read More
Devutthani Ekadashi
homeslider Religion

देवउठनी एकादशी पर हरि कृपा का महासंयोग, व्रत-पूजन से होगा कल्याण

Devutthani Ekadashi उत्तराभाद्रपद नक्षत्र ने बढ़ाया एकादशी का महत्व, मिलेगा अनंत पुण्य फल देवउठनी एकादशी पर जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह से शुरू होंगे मांगलिक कार्य कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी यानी देवोत्थान एकादशी इस बार विशेष धार्मिक संयोग के साथ मनाई जा रही है। गुरुवार दोपहर दो बजकर 30 मिनट के बाद […]

Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

सपा सरकार में विकास योजनाओं की होती थी लूट: योगी

वानिकी विश्वविद्यालय के भूमि पूजन समारोह में बोले योगी 2017 से पहले गरीबों का राशन हड़प जाते थे गुंडे: CM  मेड़ पर पेड़ लगाने के नियम होंगे आसान: CM Gorakhpur: कैम्पियरगंज के भारीवैसी में प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करने के साथ ही 792 करोड़ रुपये की 55 विकास परियोजनाओं […]

Read More