पुलिस पर एक और हमला, उन्नाव में उग्र भीड़ ने जमकर काटा बवाव

up police bharti 2023 2
  • पथराव में सिपाही घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे टूटे

लखनऊ। कानून-व्यवस्था के नाम पर दुनिया में यूपी का डंका बजाने वाले योगी आदित्यनाथ को जोर का झटका राजधानी के सटे जिले में लगा है। सूबे के उन्नाव जिले में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नशे में गाली-गलौज कर रहे एक युवक को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों की भीड़ उग्र हो गई। देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और सरकारी वाहन के शीशे भी टूट गए।
मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में एक युवक शराब के नशे में लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी बात को लेकर भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
भीड़ के पथराव में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की सरकारी गाड़ी के शीशे भी टूट गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया है और मामले में हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है और उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More