खिला-खिला पोहा: 10 मिनट में तैयार हेल्दी नाश्ता

pp 1772675556

सुबह का नाश्ता अगर हल्का, स्वादिष्ट और पोषक हो तो दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में पोहा एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर अगर पोहा खिला-खिला बने, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री

2 कप मोटा पोहा, 2 बारीक कटे प्याज, 1 हरी मिर्च, 3-4 चम्मच मूंगफली, 4-5 चम्मच तेल, 1/2 छोटा चम्मच राई, 8-10 करी पत्ते, 1/2 छोटा चम्मच चीनी, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1 नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच घी और नमक स्वादानुसार।

होली पर खून: नोएडा सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या

बारावफात का जुलूस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बनाने की विधि

सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर हल्के हाथ से पानी से धो लें। ध्यान रखें कि उसे ज्यादा देर पानी में न भिगोएं, वरना वह चिपचिपा हो सकता है। धोने के बाद 5 मिनट के लिए अलग रख दें।

अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर राई डालें। जब राई चटकने लगे तो हरी मिर्च और करी पत्ता डाल दें। इसके बाद मूंगफली डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक पकाएं। प्याज पक जाने के बाद हल्दी, चीनी, नमक और गरम मसाला डालें। मसालों को अच्छी तरह मिलाएं।

अब भीगा हुआ पोहा कढ़ाही में डालें और सभी सामग्री को हल्के हाथ से मिलाएं। गैस धीमी रखें और 2-3 मिनट तक पकाएं। अंत में नींबू का रस और एक चम्मच घी डालकर हल्का सा मिक्स करें।

हरी धनिया से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें। यह पोहा न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत भी है।

युवाओं के लिए खुशखबरी, एक लाख को छह माह में ही नौकरीः योगी

बारावफात का जुलूस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन से भड़के इमरान मसूद, बोले- कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्रवाई को संविधान और कानून के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस […]

Read More
Asim Munir
homeslider International

अब एक ही कमांडर के नीचे पाकिस्तान की तीनों सेनाएं, असीम मुनीर की बढ़ी ताकत

Asim Munir: पाकिस्तान ने अपनी सैन्य कमान व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए फील्ड मार्शल असीम मुनीर की शक्तियों में महत्वपूर्ण इजाफा किया है। नए कानूनी ढांचे के तहत मुनीर अब प्रमुख रक्षा बल (CDF) के पद पर रहते हुए पाकिस्तान की सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त ऑपरेशनल कमान संभालेंगे। यह बदलाव देश की सैन्य […]

Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

दही हांडी के जश्न में हादसे, पुणे में महिला की मौत; मुंबई में 22 गोविंदा घायल

Mumbai: महाराष्ट्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी उत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह गोविंदा पथकों ने मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने की परंपरा निभाई। हालांकि, इस दौरान हुए अलग-अलग हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पुणे में एक अस्थायी लोहे का ढांचा गिरने से […]

Read More