राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

untitled 2026 02 06t154545 1772530624

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी की जारी सूची के मुताबिक असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा तथा हरियाणा से संजय भाटिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस तरह पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में संतुलन साधते हुए अपने प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं।

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

इसी बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष Upendra Kushwaha को राज्यसभा चुनाव के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। बताया गया है कि वह 5 मार्च को बिहार विधानसभा में नामांकन दाखिल करेंगे।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत कई राज्यों में 16 मार्च को मतदान होगा। उसी दिन शाम को मतगणना भी की जाएगी।

बिहार से उम्मीदवार बनाए गए नितिन नवीन ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बिहार के विकास और सकारात्मक राजनीति की बात दोहराई।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों की यह सूची आगामी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

Spread the love

Astrology homeslider

नत्थे खान ने खोजा बस्तर में दो शिवालय

54 साल पहले खोजा था गुमलवाड़ा और खम्हारगांव में दो शिवलिंग हर महाशिवरात्रि इस घर से ही पहुँचती है श्रृंगार सामग्री और प्रसाद हेमंत कश्यप/जगदलपुर Natthe Khan Shivalaya Khoj : 54 साल पहले बिलोरी के एक शिक्षक नत्थे खान ने गुमलवाड़ा की पहाड़ी की गुफा में और खम्हारगांव में करीब 15 नीचे मिट्टी में दबे […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, विदेश मंत्रालय ने जताई खुशी

New Delhi: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए आर्थिक मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.1 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह चालू वित्त वर्ष में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider

कॉकरोच प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईलेवल पैनल से होगी जांच; CCTV फुटेज भी होगी शामिल

New Delhi: जंतर-मंतर पर पिछले महीने हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उससे जुड़े पुलिस कार्रवाई के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया। अदालत ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच के लिए एक हाईलेवल समिति गठित करने का फैसला किया है। इस समिति में सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश, […]

Spread the love
Read More