चारधाम यात्रा के लिये बिना फीस के होगा रजिस्ट्रेशन, छह मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

WhatsApp Image 2026 03 03 at 12.30.05 PM

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा  को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है कि 6 मार्च 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बार पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक चरण में केवल ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रा शुरू होने के बाद ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी लागू की जाएगी।

प्रशासन की ओर से पंजीकरण शुल्क लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं से किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रा पूरी तरह निशुल्क पंजीकरण प्रणाली के तहत संचालित होगी। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभाग सक्रिय हो गए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जा चुकी है।

Spread the love

Himachal Pradesh
Crime News Himachal

छह साल के बेटे को रावी नदी में फेंका, पुलिस के सामने कबूला अपराध

चंबा में पिता का खौफनाक कदम Father throws son into river: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धकेलने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और कथित तौर पर पुलिस को […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Una tractor-trolley accident
Himachal

ऊना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच साल की बच्ची समेत आठ घायल

Una tractor-trolley accident : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय ट्रॉली में 20 से अधिक श्रद्धालु सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में […]

Spread the love
Read More