लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Untitled 17 copy 8

संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरडाड़ी गांव में चार दिन से लापता 22 वर्षीय युवक का शव शनिवार की शाम लगभग चार बजे गांव के उत्तर स्थित गेहूं के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरडाड़ी निवासी 22 वर्षीय अजय शर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें

न उम्र की सीमा हो… गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया 56 साल का आदमी, दिल दे गया धोखा…

इसके बाद परिजन स्वयं भी युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की शाम घास काटने गए ग्रामीणों ने खेत में युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते सूचना जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के सिर और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। सिर से खून बहने के भी संकेत मिले हैं।

ये भी पढ़ें

बार एसोसिएशन की अगुवाई में धूमधाम से मनी होली

ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या 24 घंटे के भीतर की प्रतीत होती है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां मंजू देवी, पिता ठाकुर प्रसाद, बड़े भाई संजय शर्मा और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रियता दिखाती तो शायद यह घटना टल सकती थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

दो तस्कर गिरफ्तार, 13 करोड़ की अवैध मार्फिन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने मंगलवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध मार्फिन (ड्रग्स) बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ANTF टीम को […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News

बीकेटी: बोरे में मिला एक व्यक्ति का खून लथपथ शव

हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी अचरामऊ से मलाक जाने वाली पगडंडी पर हुई घटना का मामला व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More