जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

Lucknow

दो तस्कर गिरफ्तार, 13 करोड़ की अवैध मार्फिन बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने मंगलवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध मार्फिन (ड्रग्स) बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ANTF टीम को मौके से छह किलो चार सौ ग्राम अवैध मार्फिन, अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन, दो पहिया व चार पहिया वाहन बरामद हुई है। ADG अमिताभ यश के मुताबिक बरामद अवैध मार्फिन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

 

इससे पहले पांच अक्टूबर 2026 को दिल्ली पुलिस ने जानकीपुरम क्षेत्र स्थित सीता कालोनी में छापा मारकर अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस को मौके से पचास करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद हुई थी।

ये भी पढें

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

 

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी एवं हेरोइन बनाने की फैक्ट्री चला रहे हैं।
इस सूचना पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के निर्देशन में ANTF यूनिट लखनऊ ने मंगलवार को एक मकान पर छापेमारी कर मौके से दो तस्करों मोहम्मद जुहैल व मोहम्मद अमजद को गिरफ्तार किया है। ANTF टीम को मौके से करीब 13 करोड़ रुपए कीमत की अवैध मार्फिन बरामद हुई है।

ये भी पढें

विश्व मानक दिवस कल, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

 

ADG अमिताभ यश ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित शातिर किस्म के तस्कर हैं और दोनों ने पूछताछ में बताया कि सिर्फ मादक पदार्थों की सप्लाई नहीं कर रहे थे बल्कि हेरोइन का अवैध निर्माण भी कर रहे थे। इसके लिए वे अलग-अलग स्रोतों से कच्चा मार्फिन हासिल कर मुरादाबाद निवासी पिंकू उर्फ योगेश द्वारा उन्हें हेरोइन बनाने में इस्तेमाल प्रमुख रसायन एसिटिक एनहाइड्राइड की आपूर्ति की जाती। ANTF टीम के मुताबिक इससे पहले जुलाई 2026 में 598 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड के साथ पिंटू उर्फ योगेश को गिरफ्तार किया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विश्व मानक दिवस कल, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

LTCG टैक्स पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, शेयर बाजार में उछाल

UN में भारत ने रखा पक्षः SDG के लिए वित्तीय व तकनीकी मदद जरूरी

 

 

 

Spread the love

One thought on “जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री”

Comments are closed.

Untitled 7 copy
Crime News

बीकेटी: बोरे में मिला एक व्यक्ति का खून लथपथ शव

हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी अचरामऊ से मलाक जाने वाली पगडंडी पर हुई घटना का मामला व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Pilibhit
Crime News Uttar Pradesh

पीलीभीत में सिलेंडर की आग ने छीनी मासूम की जिंदगी, दंपती समेत चार झुलसे

Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में मंगलवार को घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके […]

Spread the love
Read More
Pakistan
Crime News homeslider International pakistani

पाकिस्तान के पंजाब में रेल दुर्घटना, पाँच यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस मुल्तान के पास पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव […]

Spread the love
Read More