बीकेटी: बोरे में मिला एक व्यक्ति का खून लथपथ शव

Untitled 7 copy
  • हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी
  • अचरामऊ से मलाक जाने वाली पगडंडी पर हुई घटना का मामला
  • व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच पड़ताल

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बीकेटी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर हत्यारों ने सनसनी फैला दी। उसका खून से लथपथ शव सोमवार देर रात अचरामऊ गांव से मलाक जाने वाली पगडंडी पर बोरे में पड़ा मिला। उसकी नाक व मुंह से खून निकल रहा था और इसके अलावा शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर के पास एक जूट का बोरा पड़ा था।

 

सूचना मिलते ही DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजा है। शव को देख कर ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और जगह करने के बाद कातिलों ने शव को यहां फेंक कर भाग निकले। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस पहचान के लिए मृतक फोटो अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है।

ये भी पढें

LTCG टैक्स पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, शेयर बाजार में उछाल

बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव से अचरामऊ गांव से मलाक जाने वाली पगडंडी पर सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हत्या कर शव फेंकें जाने की खबर मिलते ही डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद, एसीपी बीकेटी व इंस्पेक्टर बीकेटी सहित कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। शव अर्धनिर्मित बोरे में था। व्यक्ति की नाक और मुंह से खून निकल रहा था जबकि शरीर में कई जगह गहरे चोट के निशान मिले। पुलिस आसपास में रहने वाले ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और जगह पर करने के बाद शव यहां फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए मृतक की फोटो और हुलिया राजधानी लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों के थानों पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कहीं कोई अपनों ने तो नहीं दिया घटना को अंजाम

बीते दिनों मोहनलालगंज व कृष्णानगर थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंकी गई लाशें मिली थी। पुलिस शवों की पहचान कराने के बाद घटनाओं का राजफाश किया तो इनमें किसी पेशेवर अपराधी का नहीं बल्कि करीबियों का ही चेहरा उभरकर सामने आया। लगता है कि इस सनसनीखेज मामले में भी किसी जानने वालों का ही हाथ लग रहा है। जांच पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

UN में भारत ने रखा पक्षः SDG के लिए वित्तीय व तकनीकी मदद जरूरी

लद्दाख पर चीन का फिर विवादित दावा, 28 जगहों के नाम तय करने पर भारत का विरोध

देवदह में 14 से 16 अक्टूबर तक होगा बौद्ध महासम्मेलन

 

 

Spread the love

One thought on “बीकेटी: बोरे में मिला एक व्यक्ति का खून लथपथ शव”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

दो तस्कर गिरफ्तार, 13 करोड़ की अवैध मार्फिन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने मंगलवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध मार्फिन (ड्रग्स) बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ANTF टीम को […]

Spread the love
Read More
Pilibhit
Crime News Uttar Pradesh

पीलीभीत में सिलेंडर की आग ने छीनी मासूम की जिंदगी, दंपती समेत चार झुलसे

Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में मंगलवार को घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके […]

Spread the love
Read More
Pakistan
Crime News homeslider International pakistani

पाकिस्तान के पंजाब में रेल दुर्घटना, पाँच यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस मुल्तान के पास पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव […]

Spread the love
Read More