डामटा में कार यमुना में गिरी, सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत

डामटा। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई। हादसे में सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक टाटा नेक्सन कार रिखाऊं खड्ड से डामटा की ओर आ रही थी। रिखाऊं खड्ड से करीब चार किमी आगे बदाणी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश सिंह और अजय सिंह (26) पुत्र मिजान सिंह दोनों निवासी ढुईंक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर हमला करने वाला ‘साइको अटैकर’ गिरफ्तार

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना की सूचना मिलते ही डामटा चैकी से पुलिस टीम, बड़कोट से एसडीआरएफ और नौगांव से फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को नदी से सड़क तक पहुंचाया। तुषार खत्री गढ़वाल राइफल्स का जवान था। वर्तमान में असोम में तैनात था और इन दोनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। जबकि, अजय सिंह छह बहनों का अकेला भाई था।

ये भी पढ़ें

13 साल की मासूम बनी मां, 14 वर्ष की बच्ची को हुआ बच्चा, खौफनाक सच जानकर फूल जाएंगी सांसे…

accidents Crime News

महराजगंज में रोडवेज और बाइक में आमने-सामने से भीषण टक्कर

तीन की मौत, बस चालक गिरफ्तार परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सिसवा-निचलौल मार्ग पर हुई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 8:15 बजे […]

Read More
Uttarakhand

टिहरी झील में जलवा: अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

टिहरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के तत्वावधान में टिहरी झील में आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का दूसरा दिन भी जोश और उत्साह से भरपूर रहा। देशभर से आई पुलिस टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More