विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना पहली बार साथ, उदयपुर एयरपोर्ट पर छाए

rashmika mandanna vijay deverakonda 1 1772183952

राजस्थान। उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पहली बार सार्वजनिक रूप से साथ नजर आई। शादी के अगले ही दिन दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वे हैदराबाद के लिए रवाना हुए। नवविवाहित जोड़े की खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

एयरपोर्ट पर दिखा प्यार और सादगी
एयरपोर्ट पहुंचते ही पैपराजी और फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों सितारे हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते हुए आगे बढ़े और मीडिया का अभिवादन किया। इस दौरान रश्मिका ने फ्लाइंग किस देकर फैंस का अभिवादन किया, वहीं विजय देवरकोंडा उन्हें बाहों में लेते नजर आए। कपल की केमिस्ट्री ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें

चूरू में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- ‘दाढ़ी वालों से डर लगता है…’

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

न्यूलीवेड लुक ने खींचा ध्यान

नई दुल्हन बनी रश्मिका मंदाना लाल पारंपरिक सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। मांग में सिंदूर और चेहरे की चमक ने उनके लुक को और खास बना दिया। वहीं विजय देवरकोंडा इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में स्टाइलिश और क्लासी नजर आए। दोनों के हाथों में बंधी मौली भी शादी की रस्मों की झलक दे रही थी।

उदयपुर में हुआ निजी शाही विवाह

बताया जा रहा है कि 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आलीशान ITC ग्रैंड मेमेंटोस होटल में यह शादी बेहद निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अब फैंस सोशल मीडिया पर इस पावर कपल की आधिकारिक शादी की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

Spread the love

Entertainment

‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले अली-दिव्येंदु की दावत

mirzapur the movie  : ‘मिर्जापुर’ की दुनिया अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म के सितारे अली फजल और दिव्येंदु रिलीज से पहले एक खास दावत के जरिए जश्न मनाने की तैयारी में हैं। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Entertainment homeslider

कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक लौटे पुराने चेहरे, नए सितारों की भी एंट्री

New Delhi: लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लोकप्रिय वेब सीरीज की दुनिया को बड़े पर्दे पर विस्तार देने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म में सीरीज के कई पसंदीदा किरदार दोबारा नजर आएंगे। […]

Spread the love
Read More
Entertainment

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट का ऐलान

Ranabali release date: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों की मच अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इस इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज डेट […]

Spread the love
Read More