चूरू में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- ‘दाढ़ी वालों से डर लगता है…’

Untitled 8 copy 23
  • वायरल बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, ‘दाढ़ी’ पर टिप्पणी ने लगाई आग

नया लुक ब्यूरो

जयपुर। राजस्थान के चूरू ज़िले में पहुंचे भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हल्के-फुल्के अंदाज़ में दाढ़ी को ले कर टिप्पणी करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिस पर अब अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत करने आए एक व्यक्ति ने दाढ़ी रखी हुई थी। इसी संदर्भ में पूर्व उपराष्ट्रपति मुस्कुराते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं- “आजकल दाढ़ी वालों को देखते ही डर लगता है।”
उन्होंने आगे मज़ाकिया लहजे में यह भी कहा कि मेरा ओएसडी भी अपनी दाढ़ी से मुझे डरा देता है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

बयान के दौरान माहौल हल्का-फुल्का दिखाई देता है और आसपास मौजूद लोग भी हंसते नज़र आते हैं। लेकिन वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे लेकर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे सामान्य मज़ाक बताते हुए हल्के अंदाज़ में लिया, तो कुछ यूज़र्स ने इसे संवेदनशील टिप्पणी करार दिया। हालांकि, धनखड़ की ओर से इस बयान पर अब तक कोई औपचारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण पाठक कहते हैं कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के बयान अक्सर व्यापक संदर्भ में देखे जाते हैं। ऐसे में हल्के-फुल्के मज़ाक भी कभी-कभी अलग अर्थ ग्रहण कर लेते हैं, खासकर तब जब वे सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रसारित हों। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर प्रतिक्रियाएं जारी हैं।

Spread the love

Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह भी नहीं करा पाए कोई कार्रवाई!

Jail बुलंदशहर, आगरा और फिरोजाबाद जिला जेल में उत्पीड़न वसूली चरम पर जेलों में घटनाएं और शिकायतें होने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही लाखों और करोड़ रुपए देकर कमाऊ जेलों पर तैनात हुए जेल अधीक्षकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती है। बुलंदशहर, आगरा और फिरोजाबाद जिला जेल इसका जीता जागता उदाहरण है। […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन पाँच राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Today’s Horoscope मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस मंगलवार कुछ राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहने […]

Spread the love
Read More
homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More